
कोरोना की दूसरी लहर देश में तबाही मचा रही है. देश के लिए इस साल का मई का महीना काफी अहम रहने वाला है. जानकारों की मानें तो मई के मध्य तक कोरोना अपने पीक पर रहेगा. ऐसे में देशभर में कोरोना प्रोटोकाॅल का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा. इस बीच बैंकों के कामकाज घटाने की भी बात चल रही है. बैंकों की संस्था SLBS ने कई राज्यों से अपील की है कि बैंकों के कामकाज को घटाकर 4 घंटे कर दिया जाए. इन सबके बीच अगर आपको मई में बैंकों से जुड़े जरूरी काम है, तो आप बैंकों की छुट्टियों के हिसाब से ही घर से बाहर निकले और अपने काम को मैनेज करें. छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप अपना जरूरी काम निपटा सकते हैं. बता दें कि मई में ईद, अक्षय तृतीया और बुद्ध पूर्णिमा समेत कई त्योहार हैं, इस दिन कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.
सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नियम:-RBI की बेवसाइट के मुताबिक, मई माह में कुल 5 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट में कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो स्थानीय राज्य स्तर पर ही प्रभावी होती हैं. बता दें कि सभी राज्यों में 5 दिन छुट्टी नहीं रहेगी क्योंकि कुछ त्योहार या उत्सव पूरे देश में एक साथ नहीं मनाए जाते हैं.
आइए जानते हैं मई में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक:->> 1 मई- 1 मई को महाराष्ट्र दिन/मई डे (मजदूर दिवस) है. इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
>> 7 मई- Jumat-ul-Vida के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे.
>> 13 मई- इस दिन रमजान ईद (ईद-उल-फितर) है. बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
>> 14 मई- भगवान श्री परशुराम जयंति/रमजान-ईद (Eid-UI-Fitra) /बसावा जयंती और अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, आइजॉल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
>> 26 मई- बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Pournima) के दिन अगरतल्ला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
रविवार के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. 2, 9, 16, 23 और 30 मई को रविवार है जबकि 8 मई और 22 मई को दूसरा और चौथा शनिवार के चलते बैंक क्लोज रहेंगे.