
एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के मद्देनजर कई जगहों पर लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की सहायता के लिए पूरे भारत में मोबाइल एटीएम तैनात किए हैं। निजी क्षेत्र के बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस सुविधा से लोग घर के पास पहुंचने वाली मोबाइल एटीएम वैन से नकदी निकाल सकेंगे। इससे उन्हें कोविड-19 के संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा और उन्हें घर बैठे बैंक सुविधा मिल सकेगी।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई शहरों में पाबंदियों के बीच एचडीएफसी बैंक यह सुविधा दे रहा है. ग्राहकों की सहायता के लिए HDFC Bank ने मोबाइल एटीएम तैनात किए हैं. बैंक ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है. इसके जरिये लोग घर के पास पहुंचने वाली मोबाइल एटीएम वैन से नकद पैसे निकाल सकेंगे. घर बैठे आपको कई तरह की सुविधा मिल सकेगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनभर में ये मोबाइल एटीएम शहरों के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे और तय समय तक वहीं पर रुकेंगे. मोबाइल एटीएम एक दिन में 3 से 4 स्टॉप को कवर करेगा. एचडीएफसी बैंक के मुताबिक, पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी बैंक की ओर से 50 से ज्यादा शहरों में सफलतापूर्वक मोबाइल एटीएम की तैनाती की गई थी. इस सुविधा से लाखों ग्राहकों को मदद मिली थी.
HDFC Bank के मोबाइल एटीएम के जरिये ग्राहक कैश की निकासी, एटीएम पिन नंबर बदलने, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करने, बिजली या अन्य उपयोगिता बिलों का भुगतान करने समेत 16 तरह की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक ने उम्मीद जताई है कि उनके मोबाइल एटीएम (Mobile ATM) से खासकर उन लोगों को बहुत सुविधा होगी, जो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर से दूर नहीं जाना चाहते.
इन 19 शहरों में यह सुविधा लागू की गई है:- दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, इलाहाबाद, सलेम, देहरादून, लखनऊ, लुधियाना, चंडीगढ़, त्रिवेंद्रम, कटक, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, होसुर, त्रिची, हैदराबाद, विजयवाड़ा और कोयंबटूर. कोरोना की दूसरी लहर के बीच देशभर के कई शहरों में लगाई गई पाबंदियों के बीच इस मोबाइल एटीएम सेवा से लोगों को काफी राहत होगी.