
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २८ अप्रैल २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४६
सूर्यास्त: ? ०६:४७
चन्द्रोदय: ? २०:२६
चन्द्रास्त: ?०६:२८
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया (२५:३४ तक)
नक्षत्र ? विशाखा (१७:१३ तक)
योग ? व्यतीपात (१५:५१ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१५:२२ तक)
द्वितीय करण ? गर (२५:३४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? वृश्चिक (११:५५ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मेष (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? ०९:२९ से १०:५४
सर्वार्थसिद्धि योग ? १७:१३ से २९:३६
अमृतसिद्धि योग ? १७:१३ से २९:३६
विजय मुहूर्त ? १४:२७ से १५:२०
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३९ से १९:०३
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३५
राहुकाल ? १२:१५ से १३:५४
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:१६ से ०८:५६
होमाहुति ? चन्द्र (१७:१३ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (२५:३४ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर ११:५६ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
वैशाख कृष्ण पक्ष आरम्भ, प्रतिपदा तिथि क्षय, विवाहादि मुहूर्त गोघुलि सायं ०६: ३० से ०८:०० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १७:१३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (तू, ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ना, नी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:५९ से ०६:३३
वृषभ – ०६:३३ से ०८:२७
मिथुन – ०८:२७ से १०:४२
कर्क – १०:४२ से १३:०४
सिंह – १३:०४ से १५:२३
कन्या – १५:२३ से १७:४१
तुला – १७:४१ से २०:०२
वृश्चिक – २०:०२ से २२:२१
धनु – २२:२१ से २४:२५
मकर – २४:२५ से २६:०६
कुम्भ – २६:०६ से २७:३२
मीन – २७:३२ से २८:५५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:३७ से ०६:३३
शुभ मुहूर्त – ०६:३३ से ०८:२७
रज पञ्चक – ०८:२७ से १०:४२
शुभ मुहूर्त – १०:४२ से १३:०४
चोर पञ्चक – १३:०४ से १५:२३
शुभ मुहूर्त – १५:२३ से १७:१३
रोग पञ्चक – १७:१३ से १७:४१
शुभ मुहूर्त – १७:४१ से २०:०२
मृत्यु पञ्चक – २०:०२ से २२:२१
अग्नि पञ्चक – २२:२१ से २४:२५
शुभ मुहूर्त – २४:२५ से २५:३४
रज पञ्चक – २५:३४ से २६:०६
शुभ मुहूर्त – २६:०६ से २७:३२
चोर पञ्चक – २७:३२ से २८:५५
रज पञ्चक – २८:५५ से २९:३६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन मध्याह्न के बाद आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरिपेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मीयता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। विशेषकर दोपहर से दिमाग को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ दे मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ समय शांति से व्यतीत करेंगे। सर्दी के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। के दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्यास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभकव शरीर पर देखने को मिलेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरिपेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा।कार्य भर बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दोपहर बाद का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नए खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद का समय थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यत्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे। कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 अप्रैल 2021 बुधवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:35 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:50 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र सायं 05:13 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे प्रातः 11:56 बजे तक भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:26 से 02:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । वाणी और व्यवहार पर संयम रखना हित में रहेगा । राग – द्वेष से दूर रहे तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चले । स्वास्थ्य भी संभाले । गहन चिंतन – मनन मन को शांति देगा ।
वृषभ :~ आज व्यापारियों को यश और सफलता मिलेगी । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में सैर करेंगे और प्रियपात्र मन को प्रफुल्लित करेंगे ।
मिथुन :~ आज आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा । अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे । शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे । मध्याहन के बाद व्यवसाय में लाभ हो सकता है । घर में शांति का माहौल रहेगा ।
कर्क :~ आज आपको हताशा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । जिससे शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । जमीन और वाहनों की समस्याएँ आएँगी । मध्याहन के बाद सुख – शांति रहेगी । अधिक विचार मन को विचलित कर देंगे ।
सिंह :~ आज विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा । नए कार्य के लिए अच्छा समय है । निवेशकारों के लिए लाभदायक है । परंतु मध्याहन के बाद अधिक सहनशील बनेंगे । मानसिक हताशा होगी । पारिवारिक तथा जमीन – जायदाद या संपत्ति की समस्याएँ आएंगी ।
कन्या :~ आज अपने मन दुविधा से नए कार्य का प्रारंभ न करे । वाणी पर संयम रखे नही तो मनदुःखी होगा । परिवारिक वाद – विवाद हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद समय अनूकुल होगा । बाहर जाने के लिए दिन अच्छा है । भाग्यवृद्धि हो सकती हैं ।
तुला :~ आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निखार आएगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । मध्याहन के बाद मन दुविधायुक्त रहेगा , जिससे निर्णय लेने में कठिनता होगी । परिवारिक वाद – विवाद टाले । अहम् को अलग कर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार समस्या में डाल सकता है । सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे । आर्थिक का व्यवस्थित आयोजन कर सकेंगे । आत्मविश्वास बढेगा ।
धनु :~ व्यावसाय में आज आपके लिए लाभदायक है । कार्य में यश होगा । व्यापारियों को लाभ होगा । परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालकर चले । अविचारी कार्य अथवा व्यवहार समस्या में डाल सकता है । व्यावसाय में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले गरिमा पर ध्यान दे । वाणी पर संयम रखे ।
मकर :~ आपका आजका दिन गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा । परिवार मे आनंद का माहौल रहेगा । व्यवसाय में पदोन्नति हो सकती हैं । व्यावसाय में भी अनुकूल वातावरण रहेगा । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारी वर्ग को लाभ होगा ।
कुंभ :~ आप आज नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । व्यवसाय में लाभ होगा । थोडा़ संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ।
मीन :~ आज आप वाणी और व्यवहार को संयमित रखे । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसाय मे सहयोग मिलेगा । किसी के साथ वाद – विवाद में न पडे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।