
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४४
सूर्यास्त: ? ०६:४९
चन्द्रोदय: ? २४:४५
चन्द्रास्त: ?१०:०८
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? षष्ठी (१४:५० तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढा (०८:५९ तक)
योग ? साध्य (२३:२६ तक)
प्रथम करण ? वणिज (१४:५० तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२६:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? मकर (१४:४५ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४१
अमृत काल ? २६:०८ से २७:४२
त्रिपुष्कर योग ? १४:५० से २९:३२
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०८:५९ से २९:३२
रवियोग ? ०८:५९ से २९:३२
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४२ से १९:०६
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३५
राहुकाल ? १७:१५ से १८:५५
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:१४ से १३:५४
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी
भद्रावास ? पाताल (१४:५० से २६:०९)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण १४:४६ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त मिथुन लग्न प्रातः ०८:५८ जे १०:४५, सिंह लग्न दोपहर ०१:०३ से ०२:४५, मीन-मेष लग्न रात्रि ०३:२९ से प्रातः ०५:५२ तक, विधा एवं अक्षरारम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०८:५८ से दोपहर १२:२४ तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:५९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:४३ से ०६:१७
वृषभ – ०६:१७ से ०८:१२
मिथुन – ०८:१२ से १०:२७
कर्क – १०:२७ से १२:४८
सिंह – १२:४८ से १५:०७
कन्या – १५:०७ से १७:२५
तुला – १७:२५ से १९:४६
वृश्चिक – १९:४६ से २२:०५
धनु – २२:०५ से २४:०९
मकर – २४:०९ से २५:५०
कुम्भ – २५:५० से २७:१६
मीन – २७:१६ से २८:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३३ से ०६:१७
रोग पञ्चक – ०६:१७ से ०८:१२
शुभ मुहूर्त – ०८:१२ से ०८:५९
मृत्यु पञ्चक – ०८:५९ से १०:२७
अग्नि पञ्चक – १०:२७ से १२:४८
शुभ मुहूर्त – १२:४८ से १४:५०
रज पञ्चक – १४:५० से १५:०७
शुभ मुहूर्त – १५:०७ से १७:२५
चोर पञ्चक – १७:२५ से १९:४६
शुभ मुहूर्त – १९:४६ से २२:०५
रोग पञ्चक – २२:०५ से २४:०९
शुभ मुहूर्त – २४:०९ से २५:५०
मृत्यु पञ्चक – २५:५० से २७:१६
अग्नि पञ्चक – २७:१६ से २८:३९
शुभ मुहूर्त – २८:३९ से २९:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 मई 2021 रविवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 02:51 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:51 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र प्रातः 08:59 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दोपहर 02:46 बजे तक भ्रमण करते मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:14 से 06:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:50 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप किसी भी प्रकार के संकट में न पडे । व्यावसाय मे अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य करे । उग्र चर्चा से बचे वही हित मे रहेगा । भाग्य साथ नहीं देगा । आर्थिक योजनानुसार आर्थिक लाभ मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आप की अधिक भावुकता से अस्वस्थता रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड सकता है । नए कार्य का प्रारंभ न करे । साथ वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । खान – पान में ध्यान रखे । व्यवसाय में विध्न आ सकते हैं । कार्य में सफलता प्राप्त में विलंब हो सकता है । इसलिए धैर्य से काम ले ।
मिथुन :~ आज आपका आनंद – प्रमोद में दिन बितेगा । मनोरंजन में खोए से रहेंगे । मध्याहन के बाद आप अधिक भावुक रहेंगे । इससे मन की व्यथा बढ सकती है । खर्च में वृद्धि होगी । अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहे । प्रभु भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी ।
कर्क :~ आज व्यवसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों को अधिक लाभ नहीं हो पाएगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए अनुकूल समय है । सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा । भागीदारों से भी लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे । पेट के रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है । मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा । मानसिक प्रसन्नता और स्फूर्ति रहेगी । व्यवसाय से लाभ हो सकता है । सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगना हो जाएगा । प्रतिस्पर्धीयों को परास्त होना पडेगा ।
कन्या :~ आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव रहेगा । सामाजिक अपमान न हो इसका ध्यान रखे । धनहानि हो सकती है । क्रोध पर संयम रखे । कार्य सफलता न मिलने से निराशा होगी । संतानों की चिंता सताएगी ।
तुला :~ आपको नए कार्य का शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा है । भाग्यवृद्धि होगी । सामाजिक मान – सम्मान प्राप्त होगा । परंतु मध्याहन के बाद मन उदासी रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता होगी । पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा । स्थाई संपत्ति के विषय में सावधानी बरते ।
वृश्चिक :~ आज आपका निर्धारित कार्य संपन्न न होने से हताशा होगी । कोई महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले । पारिवारिक वातावरण में क्लेश अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई – बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । जीवन में आध्यात्मिकता अनुभूत होगी ।
धनु :~ आज आपको कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति होगी । शारीरिक और मानसिक उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे , इसलिए कार्य करने में उत्साह रहेगा । यात्रा हो सकती है । मध्याहन के बाद कुछ दुविधा रहेगी । घर में तथा व्यवसाय मे कार्यभार रहेगा । निरर्थक खर्च हो सकता है ।
मकर :~ आज आपकी वाणी और व्यवहार के कारण भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । अधिक क्रोध से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाये ध्यान रखे । मन व्यग्र रहेगा । इसलिए आध्यात्मिकता से मन शांत होगा । मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन हर तरह से लाभदायक है । सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहेंगे और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है , इसलिए आवेश से मन को संयम रखे । अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखे ।
मीन :~ आज आपके लिए हर प्रकार से लाभदायक है । कोई परोपकार के कार्य होंगे । व्यापार मे वृद्धि कर सकेंगे । उच्च अधिकारीगण द्वारा कार्य की प्रशंसा करेंगे । पिता और बडों के आशीर्वाद और लाभ भी मिलेगा । आय में वृद्धि हो सकती है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।