
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, ३ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४३
सूर्यास्त: ? ०६:४९
चन्द्रोदय: ? २५:३१
चन्द्रास्त: ?११:१२
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: बसन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? वैशाख
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? सप्तमी (१३:३९ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढा (०८:२२ तक)
योग ? शुभ (२१:३७ तक)
प्रथम करण ? बव (१३:३९ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२५:१९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मेष
चंद्र ? मकर
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मेष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४१
अमृत काल ? २२:०१ से २३:३७
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०८:२२ से २९:३१
रवियोग ? ०५:३२ से ०८:२२
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४२ से १९:०६
निशिता मुहूर्त ? २३:५२ से २४:३५
राहुकाल ? ०७:१३ से ०८:५३
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३३ से १२:१४
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? दक्षिण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शीतला पूजा (बूढ़ा बासोड़ा), कालाष्टमी, विवाहादि मुहूर्त मेष-वृष लग्न प्रातः ०५:५१ से ०८:२० तक, चूड़ाकर्म+गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०९:०६ से १०:४५ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दिन ११:५८ से १२:५० तक, वाहनादि क्रय मुहूर्त दोपहर ०२:०३ से सायं ०६:५५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २८:३९ से ०६:१३
वृषभ – ०६:१३ से ०८:०८
मिथुन – ०८:०८ से १०:२३
कर्क – १०:२३ से १२:४४
सिंह – १२:४४ से १५:०३
कन्या – १५:०३ से १७:२१
तुला – १७:२१ से १९:४२
वृश्चिक – १९:४२ से २२:०१
धनु – २२:०१ से २४:०५
मकर – २४:०५ से २५:४६
कुम्भ – २५:४६ से २७:१२
मीन – २७:१२ से २८:३५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:३२ से ०६:१३
अग्नि पञ्चक – ०६:१३ से ०८:०८
शुभ मुहूर्त – ०८:०८ से ०८:२२
रज पञ्चक – ०८:२२ से १०:२३
शुभ मुहूर्त – १०:२३ से १२:४४
चोर पञ्चक – १२:४४ से १३:३९
शुभ मुहूर्त – १३:३९ से १५:०३
रोग पञ्चक – १५:०३ से १७:२१
शुभ मुहूर्त – १७:२१ से १९:४२
मृत्यु पञ्चक – १९:४२ से २२:०१
अग्नि पञ्चक – २२:०१ से २४:०५
शुभ मुहूर्त – २४:०५ से २५:४६
रज पञ्चक – २५:४६ से २७:१२
शुभ मुहूर्त – २७:१२ से २८:३५
शुभ मुहूर्त – २८:३५ से २९:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगो से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे अन्यथा विवाद हो सकता है। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोल कर करेंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिजनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयो को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे परन्तु धन की प्राप्ति थोड़े विलम्ब से होगी। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो की अनदेखी करना भी भारी पड़ सकता है। विवेक से कार्य करें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा। सन्तानो के विषय में अपेक्षा के विपरीत समाचार मिलने से कष्ट होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे। किसी महिला के कारण मान भंग हो सकता है व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी। रक्त सम्बंधित व्याधि हो सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे। घर में शांति भंग हो सकती है ध्यान रखें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में ही लापरवाही करने से हानि होगी। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन मायूस करेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में असमर्थ रहने से अशांति बढ़ेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन फंसेगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है परन्तु इसमें भी आज असफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। टाल मटोल की वृति भी नुक्सान करा सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 मई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 02:51 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:51 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र प्रातः 08:59 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दोपहर 02:46 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:11 से 06:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:41 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा । आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों विचार – विमर्श करेंगे । कार्यभार बढ़ेगा । पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार – विमर्श करेंगे ।
वृषभ :~ आज विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा । व्यापारियों को लाभ होगा । नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे । आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे । संतानों की प्रगति होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
मिथुन :~ आज गुस्से से आपको हानि पहुँच सकती है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव दूर करे । खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य खराब होगा ।
कर्क :~ आज आप प्रेम की भावनाओं से हरा – भरा मन होगा । व्यापारियों को विदेश के व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक साबित होगी । प्रेमीजन को प्रणय में सफलता मिलेगी ।
सिंह :~ आज उदासीन वृत्ति और संदेह आपका मन बेचैन रहेगा । कार्य विलंब से पूरे होंगे । परिश्रम की तुलना मे कम फल मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । शत्रुओं से सामना करेंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टाले ।
कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग मे रहेगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों अवरोध आएँगे । अचानक खर्च होगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । शेयर – सट्टा से दूर रहे ।
तुला :~ आप आज के दिन सावधान रहे । विचारों की अधीकता मानसिक अस्वस्थ बनाएगी । माता और स्त्रीवर्ग की चिंता रहेगी । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता रहेगी । कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम ले ।
वृश्चिक :~ आज आपको कार्यसफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है । भाई – बहनों से कौटुंबिक चर्चा होगी । तन – मन में स्फूर्ति और आनंद होगा । आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं में रुचि होगी ।
धनु :~ आज आप परिवारजनों के साथ गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
मकर :~ आप ईश्वर भक्ति और पूजा – पाठ से आज के दिन का आरंभ करे । परिवारिक मंगलकारी रहेगा । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – धंधा में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट लग सकती है ।
कुंभ :~ आज की लेन – देन या जमानत आपको फंसा न दे , इसका ध्यान रखे । एकाग्रता की कमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । निवेश गलत न हो , ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगी । गलतफहमी , दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि उठा सकते है ।
मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । संतान और पत्नी से लाभ होगा । मांगलिक कार्य होंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।