आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ॐ  ।।
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………..वैशाख
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..नवमी
दोप 01.26 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.51.41 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.55.47 पर
सूर्य राशि…………………………मेष
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………..धनिष्ठा
प्रातः 09.03 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग………………………………ब्रह्मा
संध्या 07.31 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण…………………………….गरज
दोप 01.26 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..बसंत
दिन…………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 मई सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.23 से 02.00 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
04:46:50 06:27:54
वृषभ
06:27:54 08:26:14
मिथुन
08:26:14 10:39:55
कर्क
10:39:55 12:56:05
सिंह
12:56:05 15:07:54
कन्या
15:07:54 17:18:34
तुला
17:18:34 19:33:11
वृश्चिक
19:33:11 21:49:21
धनु
21:49:21 23:55:00
मकर
23:55:00 25:42:08
कुम्भ
25:42:08 27:15:41
मीन
27:15:41 28:46:50
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..5
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 07.31 से 09.08 तक अमृत
प्रात: 10.45 से 12.22 तक शुभ
दोप 03.36 से 05.13 तक चंचल
सायं 05.13 से 06.50 तक लाभ
रात्रि 08.13 से 09.36 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ निधिपतये नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
खलो न साधुतां याति सदिः संबोधितोपि सन् ।
सरित्पूरप्रपूर्णोऽपि क्षारो न मधुरायते ॥
अर्थात :-
अच्छे मानवों से संबोधित हुआ हो, फ़िर भी दुष्ट मानव साधु नहीं बनता । नदियों के पूर से भरपूर होने के बावजूद सागर मधुर नहीं बनता ।
? आरोग्यं :-
डैंड्रफ का रामबाण इलाज –
2. आंवला –
विटामिन सी से समृद्ध स्रोत आंवला ड्राईनेस को ठीक करता है और डैंड्रफ के संचय को रोकता है। आंवला विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुण के लिए जाना जाता है जो डैंड्रफ को रोकने में सहायता कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह डैंड्रफ के कारण ट्रिगर होने वाली खुजली को रोकने में भी मदद करता है। आप डैंड्रफ़ का इलाज करने के लिए आंवले का हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए पानी में आंवले के पाउडर को डालें और उसका पेस्ट बनाएं। इसके बाद आप 8-10 तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे आंवले के पेस्ट में मिलाएं। फिर अपने हाथों की मदद से, इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी और हल्के शैम्पू के साथ इसे धो लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बनते काम बि‍गड़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बचें। नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। घर में तनाव रहेगा। पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रहेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्यस्तता रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। मेहनत अधिक होगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। श‍त्रुओं से सावधानी आवश्यक है। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से बचें। झंझटों से दूर रहें। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 05 मई 2021 बुधवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 01:22 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:52 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 09:11 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:21 से 01:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड – धूप में बीतेगा । इसके पीछे खर्च भी होगा । सरकारी कामों में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलेंगे । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे ।
          वृषभ :~ आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे । नौकरी वालों के लिए दिन शुभ है । आय वृद्धि या पदोन्नति हो सकती है । सरकारी लाभ मिलेगा । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
          मिथुन :~ आज दिन मे आपको थोड़ी – सी प्रतिकूलता रहेगी । शरीर में स्फूर्ति नही रहेगी । जिससे निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे । मानसिक चिंता से व्यग्रता रहेगी । नौकरी – व्यवसाय मे सहकर्मियों का सहयोग नही मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में न पडे । प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें ।
          कर्क :~आज आपको क्रोध और नकारात्मक विचार से मानसिक अस्वस्थता रहेगी , जिस पर संयम रखे । खान – पान पर ध्यान न रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । खर्च में से आर्थिक तंगी होगी । नए सम्बंध उपाधिकारक बनेंगे । नए काम का आरंभ न करे ।
          सिंह :~ आज आपके दांपत्यजीवन में मनमुटाव होने से झगडे हो सकते है । पति – पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा । व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें । सार्वजनिक अपयश न हो उसका ध्यान रखें ।
          कन्या :~ आज आपको हर मामले में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख – शांति रहेगी , जिससे मन प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा ।प्रतिस्पर्धीयों की चुनौती में सफलता मिलेगी ।
          तुला :~ आज आपकी बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा पर अधिक ध्यान देंगे । कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद – विवाद या चर्चा में न पड़े । पाचनतंत्र की समस्याएँ रहेंगी । प्रिय व्यक्ति से मिलन – मुलाकात सुखद रहेगी ।
          वृश्चिक :~ आज आप मानसिक और शारीरिक अस्वस्थ रहेंगे । बुजुर्गों के साथ अनबन होने से मन व्यथित रहेगा । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक मानहानि होगी । जमीन , वाहन आदि के सौदे या दस्तावेज बनवाने से बचे ।
          धनु :~ आज आप रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव  रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में  रुचि लेंगे । मन शांत और प्रसन्न रहेगा । भाई – बहनों से अधिक मेल – जोल रहेगा । नए काम की शुरुआत कर सकते हैं । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के आगमन से आनंद होगा । भाग्य वृद्घि होगी ।
          मकर :~ आज संयमित वाणी आपको बहुत – सी मुसीबतों से बचा लेगी । इसलिए विचार कर बोलें । पारिवारिक गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर – सट्टे में पूँजी निवेश होगा । विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा ।
          कुंभ :~ आज आप मानसिक स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन बितेगा । आर्थिक लाभ मिलेगा । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । पर्यटन  होगा । चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे । नकारात्मक विचारों को दूर रखे तो लाभ होगा ।
          मीन :~ आज आप में एकाग्रता की कमी से मानसिक व्यग्रता रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । स्वजनों से दूर जाएंगे । कोर्ट – कचहरी के काम में तथा जमानती के सम्बंध में बहुत सावधान रहे । वाणी असंयमित झगड़े कराएगी । अल्पकालीन लाभ का लालच भारी पड़ेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *