आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, १९ मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३३
सूर्यास्त: ? ०६:५८
चन्द्रोदय: ? ११:२६
चन्द्रास्त: ?२५:१९
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? सप्तमी (१२:५० तक)
नक्षत्र ? आश्लेशा (१५:४८ तक)
योग ? ध्रुव (२५:१० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१२:५० तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२४:४२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? सिंह (१५:४८ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १४:०९ से १५:४८
विजय मुहूर्त ? १४:३१ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५२ से १९:१६
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३४
राहुकाल ? १२:१३ से १३:५७
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:०४ से ०८:४७
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (१२:५० तक)
भद्रावास ? मृत्यु (१२:५० से २४:४२)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व १५:४८ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:४८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी, मू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २९:१० से ०७:०५
मिथुन – ०७:०५ से ०९:२०
कर्क – ०९:२० से ११:४१
सिंह – ११:४१ से १४:००
कन्या – १४:०० से १६:१८
तुला – १६:१८ से १८:३९
वृश्चिक – १८:३९ से २०:५८
धनु – २०:५८ से २३:०२
मकर – २३:०२ से २४:४३
कुम्भ – २४:४३ से २६:०९
मीन – २६:०९ से २७:३२
मेष – २७:३२ से २९:०६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:२१ से ०७:०५
शुभ मुहूर्त – ०७:०५ से ०९:२०
चोर पञ्चक – ०९:२० से ११:४१
शुभ मुहूर्त – ११:४१ से १२:५०
रोग पञ्चक – १२:५० से १४:००
शुभ मुहूर्त – १४:०० से १५:४८
मृत्यु पञ्चक – १५:४८ से १६:१८
अग्नि पञ्चक – १६:१८ से १८:३९
शुभ मुहूर्त – १८:३९ से २०:५८
रज पञ्चक – २०:५८ से २३:०२
शुभ मुहूर्त – २३:०२ से २४:४३
चोर पञ्चक – २४:४३ से २६:०९
शुभ मुहूर्त – २६:०९ से २७:३२
शुभ मुहूर्त – २७:३२ से २९:०६
चोर पञ्चक – २९:०६ से २९:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्र के कारण कलह के योग बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्ज के कारण परेशानी होने की संभावना है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकेगा अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन आज स्वभाव में अतिआत्मविश्वास भी रहेगा जिसके कारण लोगो के बीच हास्य के पात्र भी बन सकते है। आज आश्वासनों के चक्कर में धन ना फसाएँ हानि हो सकती है। मध्यान पश्चात नए कार्यो में सोच समझकर धन लगाए गलत निवेश हानि करा सकता है। पारिवारिक वातावरण भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ उत्तम ही रहेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य व्यवहारिकता के बल पर अपने आप होते चले जायेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज परिश्रम के कार्यो की अपेक्षा बौद्धिक कार्यो में सहज सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संध्या पश्चात परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर बात करेंगे यहाँ अपने विचार अंत मे रखें अन्यथा किसी की कटु वाणी सुनने को मिलेगी। दूर के कार्यो से धन लाभ होगा लेकिन खर्चीला स्वभाव बचत नही करने देगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा दिन के आरंभ से मन मे चंचलता रहेगी परिजनों के साथ हल्की फुल्की मजाक से वातावरण हल्का बनेगा मध्यान के आस-पास किसी से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ के सौदे हाथ लेंगेंगे लेकिन इनसे जितनी आशा थी उतना लाभ नही ले सकेंगे फिर भी आज खर्च से अधिक आय हो ही जाएगी। साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। किसी से भी काम निकालना आज आसान रहेगा। महिलाओं अथवा बुजुर्गो को छाती में संक्रमण हो सकता है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन बचते बचते कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज आपके विचार किसी से जल्दी मेल नही खाएंगे हानि वाले कामो में रुचि अधिक रहेगी। आज जिसकी आशंका नही रहेगी उसी कार्य से नुकसान होने की संभावना है। धन संबंधित लेन-देन अथवा निवेश पर आज विराम रखें अन्यथा आर्थिक कमी के कारण बाद में परेशानी होगी। नौकरी वाले जातको को लापरवाही के कारण डांट सुननी पड़ेगी। घर मे कुछ अप्रिय घटना होने से मन बेचैन रहेगा। हित शत्रुओ से विशेष सावधान रहें पीठ पीछे हानि पहुँचा सकते है। सेहत अकस्मात खराब होने की संभावना है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य के आरंभ की योजना बनेगी जो कि भविष्य के लिये लाभदायक सिद्ध होगा परंतु आज कोई नया कार्य आरंभ ना करें। आस-पास के धार्मिक स्थान की यात्रा से मन को शान्ति मिलेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे परंतु आज इनसे किसी न किसी कारण मानसिक क्लेश ही मिलेगा। संध्या बाद परिस्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन ज्यादा लाभदायक तो नही फिर भी सधा रहने से आगे के लिये सफलता का मार्ग खोलेगा। दिन का आरंभ सुस्ती में होगा लेकिन इसके बाद सभी कार्य नियमित समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्य-व्यवसाय के प्रति आज अधिक गंभीर रहेंगे इसके लिये लघु यात्रा भी करनी पड़ेगी मध्यान के समय भगदौड़ व्यर्थ होती प्रतीत होगी धन की आमद आज अनिश्चित रहने के कारण मन निराश होगा लेकिन अपने कार्यो से संतुष्ट एवं भविष्य के लिये निश्चिन्त भी रहेंगे। परिवार में आपसी प्रेम स्नेह बढेगा। स्वास्थ्य में संध्या बाद कुछ नरमी आएगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लटकी योजना अथवा अति महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने से राहत मिलेगी। भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराशाजनक नही रहेंगे। आज काम छोटा हो या बड़ा सभी कुछ ना कुछ लाभ ही देंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आज गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे। संध्या के समय मन मे विपरीत विचार आएंगे सेहत सामान्य रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा सेहत में सुबह से ही कुछ ना कुछ कमी बनेगी अनदेखी पर मध्यान तक इसके बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से आज आशा कम ही रखें दिन परिश्रम साध्य रहेगा कम परिश्रम करने पर लाभ भी कम ही मिल सकेगा। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ में फिर भी मन केंद्रित नही कर पाएंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कार्य सफलता वाला है इसका लाभ उठाएं स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा इससे बचे अन्यथा लाभ हाथ आकर निकल भी सकता है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद ही अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम कुछ एक से ही मिलेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर कार्य आरंभ करेंगे शीघ्र ही इसके सही दिशा लेने पर भविष्य सुरक्षित बनेगा। सरकार की तरफ से नरमी रहेगी कागजी कार्य आज अवश्य पूर्ण करलें। घर मे सुख शांति रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन साधारण रहेगा पूर्व में किया किसी गलत आचरण का अफसोस होगा लेकिन सुधार फिर भी नही करेंगे। अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहने के कारण कार्य व्यवसाय में परिश्रम का लाभ कम ही मिलेगा फिर भी आज आवश्यकताए कम रहने से परेशानी नही होगी धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य हौसला बढ़ाएगा लेकिन फिर भी काम नही आएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 मई 2021 बुधवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 12:51 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र अपरान्ह 03:48 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा अपरान्ह 03:48 बजे तक कर्क राशि मे भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:24 से 02:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:53 बजे तक रहेगा । परन्तु दोपहर 11:59 से 12:24 बजे तक शुभ रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप आज संभलकर कदम उठाए । आसपास के स्वजनों से उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । बौद्धिक चर्चा से आनंद मिल सकता है , परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर ही रहे ।

वृषभ :~ आज आप भावनाओं मे रहेंगे । कार्य दिन में संपन्न होने से प्रसन्नचित्त रहेंगे । भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । आर्थिक लाभ है । परंतु मध्याहन के बाद विपरीत बन सकती है । खर्च अधिक होगा और अपयश का योग है ।

मिथुन :~ आज आप मे असंतोष की भावना रहेगी । पारिवारिक मेलजोल नहीं रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पढने – लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन प्रसन्न रहेगा । फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करे । प्रतिस्पर्धियों विजयी होंगे । स्वजनों की भेंट से मन प्रसन्नचित्त रहेगा ।

कर्क :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन की हताशा से अस्वस्थता रहेगी । अनैतिक प्रवृत्तियों से बचे । खर्च अधिक होगा ।

सिंह :~ आज आप कोई भी निर्णय नही ले सकेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय टाले । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । वाणी पर संयम रखे । गलतफहमियों से दूर रहे । सम्बंधियों के साथ मनमुटाव होंगे । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों की भेंट से मन प्रसन्न होगा ।

कन्या :~ आज आप का दिन मध्यम रहेगा । परिस्थिति अनुकूल रहेगी । शारीरिक और मानसिक सुख शांति रहेगी । व्यावसाय में भी वातावरण अनुकूल रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन की स्थिति दुविधायुक्त रहेगी । इससे महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधान रहे । धनहानि के साथ मानहानि न हो ध्यान रखे ।

तुला :~ आप आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । परिवार के साथ प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा । घर की साज – सजावट में परिवर्तन करेंगे , इससे मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आर्थिक लाभ होगा । आर्थिक आयोजन पूर्ण होंगे । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी ।

वृश्चिक :~ न, आज आपको भाग्यवृद्धि होगी । दूर स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार मिलेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । लाभ हो सकता है । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । हर कार्य मे सफलता के साथ – साथ पूर्ण भी होंगे । माता से सम्बंध अच्छा रहेगा । मान – सन्मान प्राप्त होगा ।

धनु :~ आज प्रातःकाल आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । निषेधात्मक विचार मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे , इसलिए वैचारिकता मे संयम रखे । आर्थिक तंगी रहेगी , परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वस्थता आएगी । आकस्मिक आर्थिक लाभ है ।

मकर :~ आज आप परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे , परंतु मध्याहन के बाद मन मे व्यग्रता रहेगी । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक कार्यों की वृत्तियों पर अंकुश रखे ।

कुंभ :~ आप का आज का दिन सुख – शांति पूर्वक बीतेगा। पारिवारिक आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा । व्यावसाय में कीर्ति मिलेगी । नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे व्यय होगा ।

मीन :~ आज आप किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य प्रारंभ न करे , परंतु मध्याहन बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार आएगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । व्यावसायिकों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय मिलेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *