Indian Idol 12 के मेकर्स का पलटवार, आदित्य नारायण ने साधा किशोर कुमार के बेटे Amit Kumar पर निशाना,कही ये बात

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस शो को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसने टीआरपी रेटिंग में टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. हाल ही में ये शो सुर्खियों का हिस्सा बन गया था. किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में उनके बेटे अमित कुमार आए थे. उस एपिसोड के बाद अमित ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बात कह दी थी कि शो चर्चा का हिस्सा बन गया था. अब आने वाले एपिसोड में होस्ट आदित्य खास मेहमान से ऐसा सवाल पूछने वाले हैं कि जिससे सभी की बोलती बंद हो जाएगी. इस शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें आदित्य नारायण किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार का नाम लिए बिना चुटकी लेते दिख रहे हैं. आदित्य की बात का समर्थन कुमार सानू भी करते नजर आ रहे हैं और कंटेस्टेंट भी खुश होकर ताली बजा रहे हैं.

‘इंडियन आइडल 12’ के संडे एपिसोड में बड़ा धमाल दिखने वाला है. इस शो के प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि आदित्य शो पर कह रहे हैं कि ‘शो खत्म होने से पहले मैं एक बेहद जरूरी बात कुमार सानू दा, रूप कुमार जी और अनुराधा जी से पूछना चाहूंगा. सर हमारे कंटेस्टेंट की जो इतनी तारीफ आप लोगों ने की है आज , वो अपने दिल से की है या किसी ने हमारी टीम में आपको ऐसा करने के लिए बोला है. इस पर कुमार सानू ने कहा अच्छा है… ये एक कंफर्मेशन है.. ताकि आगे चलकर ना हो कुछ.. एकदम दिल से…जिगर से…ये कमाल के सिंगर हैं..9 के 9 हीरा हैं…इससे साफ-साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बात में अमित कुमार की तरफ ही इशारा किया गया है.

दरअसल हाल ही में महान गायक किशोर कुमार स्पेशल शो रखा गया था. इस शो पर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. इस शो पर किशोर के 100 गाने गाए गए थे. शो के बाद अमित कुमार ने कुछ ऐसा बयान दिया कि शो विवादों में घिर गया था. अमित कुमार ने कहा था कि ‘मुझे कहा गया कि कंटेस्टेंट जैसा भी गाएं, सभी की तारीफ करनी हैं क्‍योंकि ये किशोर दा को एक श्रद्धांजलि है’. जाहिर सी बात है अमित कुमार के इस खुलासे पर विवाद होना ही था. इसी मुद्दे पर आदित्य नारायण बिना नाम लिए अमित कुमार पर तंज कसते नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *