आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………………….बैशाख
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………..दशमी
प्रातः 09.13 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 05.44.26 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 07.03.17 पर
सूर्य राशि………………………….वृषभ
चन्द्र राशि…………………………कन्या
गुरु राशी…………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………….उत्तराफाल्गुनी
दोप 01.56 पर्यंत पश्चात हस्त
योग…………………………………वज्र
संध्या 06.07 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण………………………………गरज
प्रातः 09.13 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………………..बसंत
दिन……………………………..शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
22 मई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.05 से 10.44 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृषभ
05:21:13 07:19:13
मिथुन
07:19:13 09:32:54
कर्क
09:32:54 11:49:04
सिंह
11:49:04 14:00:53
कन्या
14:00:53 16:11:32
तुला
16:11:32 18:26:10
वृश्चिक
18:26:10 20:42:20
धनु
20:42:20 22:47:58
मकर
22:47:58 24:35:06
कुम्भ
24:35:06 26:08:40
मीन
26:08:40 27:39:52
मेष
27:39:52 29:21:13
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.25 से 09.04 तक शुभ
दोप. 12.22 से 02.01 तक चर
दोप. 02.01 से 03.40 तक लाभ
दोप. 03.40 से 05.19 तक अमृत
संध्या 06.58 से 08.19 तक लाभ
रात्रि 09.40 से 11.01 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ शुष्कोदराय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
यं मातापितरौ क्लेशं सहेते सम्भवे नृणाम् ।
न तस्य निष्कृतिः शक्या कर्तुं वर्षशतैरपि ॥
अर्थात :-
मनुष्य के जन्म के बाद, माता-पिता उसके लिए जो क्लेश सहन करते हैं, उसका बदला सौ साल बाद चुकाना भी शक्य नहीं ।
? आरोग्यं सलाह :-
दांत की सफाई के उपाय –
4. नींबू का रस –
यदि आप नियमित रूप से नींबू पानी पीते हैं तो शरीर के पीएच संतुलन को बनाए रखने में सहायता मिलती है। विटामिन सी से भरपूर नींबू पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि का एक समृद्ध स्रोत भी हैं। दांत की सफाई के उपाय के लिए आप नींबू के रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं और इसका इस्तेमाल करते हुए ब्रश करें। दांतों में चमक लाने का यह बहुत ही पुराना और उपयोगी तरीका है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 22 मई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 09:16 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02:06 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:04 से 10:43 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  –:  विशेष  :–
          आज भद्रा रात्रि 07:59 बजे से , मोहिनी एकादशी व्रत स्मार्तों का , श्री महावीर स्वामी कैवल्यज्ञान जैन , राजा राम मोहनराय जयंती , राष्ट्रीय ज्येष्ठ मास प्रारंभ ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपके लिए आज आर्थिक और व्यावसाय लाभदायक रहेगा । लंबे समय का आर्थिक योजना पूरा कर सकेंगे । व्यवसाय की योजनाएँ बनाएंगे । परोपकार के कार्य से मन प्रफुल्लित रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सतत जन सम्पर्क में रहना होगा । बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ की आशा रख सकते हैं ।
          वृषभ :~ आज आप मेहनत के अनुपात में कम प्रतिफल मिलने पर भी निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे । वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उनसे लाभ प्राप्त करेंगे । मृदुवाणी नए सम्बंध में सहायक बनेंगे । कला तथा पढ़ने लिखने में रुचि रहेगी । विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है ।
          मिथुन :~ आज अधिक भावनाशील आपको संवेदनशील बनाएगी । विशेष जलाशय और स्त्रीवर्ग से सतर्क रहे । मनस्थिति डवाँडोल से अनिर्णय की स्थिती  रहेगी । माताजी के स्वास्थ्य की चिंता होगी ।  पारिवारिक जमीन जायदाद के काम  न ले । निद्रा का अभाव रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक अस्वास्थता रहेगी ।
          कर्क :~ आज कार्य सफलता आपकी राह देख रहा है , इससे आनंद उत्साह बढेगा जो मन की ताजगी और प्रफुल्लता रखेगा । मित्रो , सगे – सम्बंधियों से भेंट और प्रवास का कार्यक्रम बनेगा । भाग्य का प्रबल सहयोग मिलेगा । कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे ।
          सिंह :~ आज आपका दिन मध्यम रहेगा । लंबी अवधि के आयोजन दुविधा में डालेंगे । कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । परिवार में मेल – मिलाप रहेगा । दूर मित्रों स्नेहीजनों से संदेश – व्यवहार लाभदायक होगा । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । क्रोध और अहं काम बिगाड़ेगा ।
          कन्या :~ आज आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित  होंगे । वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी । व्यापार – धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मित्रों एवं स्नेहीजनो से मुलाकात होगी , उनसे मिले भेंट – उपहार प्रसन्नता बढाएगी ।
          तुला :~ आज आप स्वास्थ्य में ध्यान रखे । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । अविचारी और मनमाना व्यवहार परेशानी में डाल सकता है । वाणी पर संयम रखे नही तो झगड़े – फसाद की संभावना है । मौजशौक और मनोरंजन मे खर्च होगा । आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा ।
          वृश्चिक :~ नौकरी और व्यवसाय  में आज आपको लाभ ही लाभ है ।  मित्रों , सगे – सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है । सामाजिक समारोह , पर्यटन हेतु जाएँगे । शरीर और मन से प्रफुलित रहेंगे । आय के स्त्रोत बढ़ेंगे । सांसारिक जीवन में आनंद मिलेगा ।
          धनु :~ आज आपकी यश , कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यक्षेत्र में पदाधिकारी खुश से पदोन्नति हो सकती है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । पिता तथा सरकार  से लाभ मिलेगा । आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी होगी । व्यापार  हेतु प्रवास होगा । अन्य लोगों की सहायता  करेंगे ।
          मकर :~ आपके लिए आज बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन प्रवृत्तियों के लिए अनुकूल है । व्यवसाय में नई विचारधारा कार्यों को नया स्वरूप देंगे । व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण मन को अस्वस्थ करेंगे । शारीरिक थकान होगी । संतान की समस्या परेशान करेगी । गलत खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें ।
          कुंभ :~ आज आप निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । झगड़े – विवाद से बचें , क्रोध और वाणी पर संयम रखें । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । आर्थिक तंगी रहेगी । अधिक मनोमंथन से मानसिक थकान होगी ।
          मीन :~ दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर आज आप घूमने – फिरने और मनोरंजन मे समय बिताएँगे । कलाकार को कला – कारीगरी प्रदर्शन का मौका मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए है । दांपत्यजीवन में अधिक निकटता रहेगी । सार्वजनिक जीवन में मान – सम्मान मे वृद्धि होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *