
क्राईम ब्रांच धार एवं थाना अमझेरा पुलिस को 02 कुख्यात इनामी बदमाशों को पकड़ने में मिली सफलता।
धार , ( डाँ. अशोक शास्त्री )थाना गंधवानी क्षेत्र के कुख्यात ग्राम धामाखेडी के रहने वाले आरोपी सकरू व आरोपी जालम को देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस व फालिया सहित पकड़ा।
दोनो आरोपीगण थाना अमझेरा, थाना मनावर व थाना गंधवानी में डकैती व लूट जैसे गंभीर अपराधों में थे लम्बे समय से फरार।
धार। अमझेरा पुलिस व क्राइम ब्रान्च ने सयुक्त कारवाही करते हुए दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह द्वारा डकैती, लूट व चोरी में फरार चल रहे इनामी बदमाशों की धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सीएसपी व एसडीओपी, थाना प्रभारियों के साथ-साथ क्राईम ब्रांच धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इसी तारतम्य में रविवार को क्राईम ब्रांच धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अमझेरा, थाना मनावर व गंधवानी में लूट, डकैती के अपराधों में लम्बे समय से फरार चल रहे इनामी बदमाश अमझेरा थाना क्षेत्र के ’’हरदम लाल मंदिर’’ के पास देशी कट्टा व फालिया लेकर किसी वारदात करने की नियत से खडे है, यदि इन्हे तत्काल नही पकड़ा गया तो जरूर कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी अमझेरा रतन लाल मीणा को अवगत कराया गया। क्राईम ब्रांच धार टीम एवं थाना अमझेरा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ’’हरदम लाल मंदिर’’ के पास पहुची। जहां दो संदिग्ध व्यक्ति, जिनमें से एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार फालिया लेकर, रोड़ के किनारे आने जाने वाले राहगीरो में भय उत्पन्न कर रहा था। दोनो व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा, भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तत्काल दोनो बदमाशों को पकड़ा जिनका नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम सकरू पिता मगन सिंह परमार जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम धामाखेडी तडिया फलिया थाना गंधवानी जिला धार व जालम पिता दयला परमार जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम धामाखेडी बयडीपुरा फलिया थाना गंधवानी जिला धार बताया। दोनों ही बदमाशों पर कई प्रकरण दर्ज होने के साथ हजारों रुपए का इनाम भी घोषित है।आरोपी सकरू व जालम को पकड़ने में क्राईम ब्रांच धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय, कार्यवाहक उप निरीक्षक धीरज सिंह राठौर, कार्यवाहक सउनि रामसिंह गौर, कार्यवाहक प्रआर. गुलसिंह, कार्यवाहक प्रआर. राजेश, आर. बलराम, आर. माधवसिंह, आर. राहुल, आर. संग्राम, सायबर शाखा धार से आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. शुभम शर्मा एवं थाना प्रभारी अमझेरा श्री रतन लाल मीणा, उनि राजेन्द्र सिंगोड, सउनि अजय वर्मा, प्रआर. गुलाबसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज कराने भाजपा ने धार कोतवाली पहुंच कर दिया ज्ञापन
धार ( डाँ. अशोकशास्त्री ) भारतीय जनता पार्टी धार के कार्यकर्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर प्रकरण दर्ज कराने स्थानीय कोतवाली पहुंचे जहाँ उन्होंने एक आशय का आवेदन दिया । जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल ने कोतवाली टीआई कमलसिंह पंवार को आवेदन सौपते हुए कहा कि वर्तमान समय में जहाँ एक ओर सम्पूर्ण राष्ट्र आंदोलन के रूप में एकजुट होकर वैश्विक महामारी कोराना से लड रहा है। वही कांग्रेस अपनी नकारात्मक-औछी राजनीति करते हुए अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की छबि गिराने और देश की पहचान कोराना के नाम से बनाने का असफल षड्यंत्र किया है। जिससे सभी देशवासी स्तब्ध है।
विगत् दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंडियन वैरिएंट कोरोना – हमारी पहचान मेरा भारतीय कोविड भारतीय कोरोना जैसी टिप्पणी करके अपने देश का अपमान किया है, कमलनाथ का उक्त वक्तव्य देश के जनमानस का स्वाभिमान व आत्मबल गिराकर कोरोना के प्रति अपनी लडाई को कमजोर करने वाला है। एक ही समय में चायनिस कोरोना को इंडियन कोरोना, मौत के झुठे आंकडे और कांग्रेसी विधायको को आग लगाने के लिए प्रेरित करना, किसी बडी साजिश की रणनीति का हिस्सा लगता है।
भारतीय जनता पार्टी धार नगर, कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कोरोना वायरस को भारत से जोडने वाले शब्द की निंदा करती है। साथ ही मांग करती है। कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर देष में शांति भंग, अराजकता फैलाने के उद्देश्य से भडकाऊ बयान का विडियो जारी करने सहित स्पष्ट रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आकर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 124(।), 505(1), 153(।), 188 के तहत दण्डनीय आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की । इस दौरान भाजपा के संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी रीन, महामंत्री जयराज देवड़ा, पुरुषोत्तम चौहान, उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, सन्नी होड़ा आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।