
महामारी के कारण, सभी उम्रदराज कलाकार महाराष्ट्र के बाहर अपने-अपने टीवी शो की शूटिंग में शामिल नहीं हो सके हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक भी अपनी टीम में शामिल नहीं हुए. जिसके बाद खबर सामने आई कि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है. अब इस खबर को लेकर घनश्याम नायक ने खुद सच्चाई बताई है.घनश्याम ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता लोग इतनी नेगेटिव बात कैसे कर सकते हैं. मैंने शो से ब्रेक नहीं लिया है. अभी सिचुएशन ऐसी है कि सीनियर एक्टर्स महाराष्ट्र के बाहर शूटिंग नहीं कर रहे हैं. हम सेफ्टी प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहे हैं और ये सही है. मैं बेरोजगार नहीं हूं, टीम हमारा पूरा ध्यान रख रही है. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द शो की शूटिंग शुरू करूंगा जैसे ही शो की टीम मुंबई आ जाएगी.’
घनश्याम ने आगे कहा, ‘मुझे कोई आर्थिक तंगी की दिक्कत नहीं है. मैं घर में अपने नाति-पोतों के साथ खूब एंजॉय कर रहा हूं और मेरे बच्चे जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं. ना ही मैं बेरोजगार हूं और ना ही मुझे पैसों की दिक्कत है.’
सेट पर सब करते हैं रिस्पेक्ट:-कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में घनश्याम ने कहा था, मैं शो में सबसे ज्यादा सीनियर हूं तो सेट पर सभी मेरी रिस्पेक्ट करते हैं. फैंस भी मेरे किरदार को पसंद करते हैं. मुझे फैंस का फीडबैक मिलता रहता है.
आखिरी सांस तक शो पर करेंगे काम:-सीनियर एक्टर्स को जब कोविड के दौरान काम करने की परमिशन मिल गई थी तब घनश्याम ने कहा था, मैं खुश हूं कि सीनियर सिटीजन एक्टर को काम करने की परमिशन मिल गई है. मुझे लगता है कि हर एक्टर को काम करने का मौका मिलना चाहिए. मेरी आखिरी इच्छा है कि मैं अपनी आखिरी सांस तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो करूं. मेरी आखिरी इच्छा है कि मैं अपनी आंखिरी सांस सेट पर मेकअप के साथ लूं.
फिल्मों में भी कर चुके हैं काम:-बता दें कि घनश्याम ने कई गुजराती प्ले और स्टेज शो में काम किया है. इसके अलावा वह खिचड़ी, साराभाई वर्सेस साराभाई, दिल मिल गए, सारथी और कई गुजराती शोज में काम कर चुके हैं. उन्होंने कई फिल्मों में छोटे किरदार भी निआए हैं जैसे बरसात, घातक, इश्क, हम दिल दे चुके सनम और तेरा नाम.