
अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी चैट शो द कपिल शर्मा शो, जो ऑफ एयर हो गया था, एक नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में, अभिनेता-कॉमेडियन ने बताया था कि यह शो ऑफ एयर हो जाएगा। इसरे पीछे की वजह थी कपिल शर्मा का दूसरी बार पिता बनना। कपिल अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाह रहे थे, इस वजह उनके शो को ऑफ-एयर किया गया। ‘द कपिल शर्मा शो’ के ऑनएयर होने की डेट सामने आ गई है.
कपिल शर्मा के साथ-साथ बाकी के स्टार्स भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक भी पहले की तरह इस शो में बनेंगे रहेंगे. लेकिन शो को नए क्लेवर में पेश किया जाएगा. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा. इस बार शो नए फॉर्मेट और नई टीम के साथ लॉन्च किया जाएगा.
रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ 15 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है. नए सीजन में अधिक कलाकारों और लेखकों मौका दिया जाएगा, हालांकि इस बार भी सेट पर लाइव ऑडियंस होगी या नहीं इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है.
फरवरी में कपिल शर्मा एक बार फिर से पापा बने हैं. कहा गया था कि पत्नी गिन्नी को वक्त देने के लिए ही कपिल ने काम से ब्रेक लिया था. उस दौरान शो में कोविड की वजह से ज्यादा गेस्ट भी नहीं आ पा रहे थे, इस वजह से मेकर्स ने कुछ वक्त के लिए शो के ऑफ एयर करने का फैसला किया था.
आपको बता दें कि इससे पहले कृष्णा अभिषेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो मई में वापसी कर रहा है. हालांकि, हमने अभी इसकी तारीख तय नहीं की है. उन्होंने कहा था कि शो में काफी कुछ नया होगा. कृष्णा ने इशारा किया था कि शो नए क्लेवर में दर्शकों तक पहुंचेगा.