
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है. खबर है कि सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम हैदराबाद से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है.सिद्धार्थ पीठानी की पिछले हफ्ते ही सगाई हुई है.
उसकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं. सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के बाद सिद्धार्थ पीठानी का भी नाम मीडिया में सुर्खियां बनी थीं. सिद्धार्थ ने ही सुशांत की बॉडी को पहली बार घर के अंदर पंखे से लटका हुआ देखा था. इसके बाद उन्होंने पुलिस और अस्पताल को फोन किया था.NCB के अधिकारी अब सिद्धार्थ पीठानी से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेंगे.
क्रिएटिव आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ पीठानी सुशांत का उन चारों में से सबसे करीबी था. जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती घर में नही रहती थीं तब वो सुशांत के सामने वाले कमरे में सोता था. सीबीआई ने अपनी जांच में बहुत से लोगों से पूछताछ की है. इस पूरे केस में चार नाम सबसे अहम हैं- सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पीठानी, नौकर नीरज सिंह, हाउस मैनेजमेंट का काम देखने वाला दीपेश सावंत और कुक केशव.
घटना वाले दिन ये चारों सुशांत के घर पर मौजूद थे. मुंबई पुलिस और सीबीआई दोनों ने इन चारों से कई दौर की लंबी पूछताछ की थी. इससे 13 जून की रात से 14 जून तक का पूरा घटनाक्रम उभरकर सामने आ गया.