
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, २९ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:२९
सूर्यास्त: ? ०७:०३
चन्द्रोदय: ? २२:३४
चन्द्रास्त: ?०७:५०
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (०६:३३ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाषाढ (१८:०४ तक)
योग ? शुभ (११:३० तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०६:३३ तक)
द्वितीय करण ? बव (१७:१४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? मकर (२३:२९ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:४२
अमृत काल ? १३:४० से १५:०८
विजय मुहूर्त ? १४:३४ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५८ से १९:२२
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३४
राहुकाल ? ०८:४६ से १०:३०
राहुवास ? पूर्व
गुलिक काल ? ०५:१७ से ०७:०१
यमगण्ड ? १३:५९ से १५:४३
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पाताल (०६:३३ पृथ्वी)
भद्रावास ? पाताल (०६:३३ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण २३:४० से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ चतुर्थी व्रत (चतुर्थी तिथि क्षय), विवाहादि मुहूर्त गौधुली लग्न १८:२८ से २०:२३ तक, वृष लग्न रात्रि ०४:४१ से ०५:३७ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त ११:५७ से १२:५२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १८:०४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (धा, फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (भे, भो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:३१ से ०६:२६
मिथुन – ०६:२६ से ०८:४०
कर्क – ०८:४० से ११:०२
सिंह – ११:०२ से १३:२१
कन्या – १३:२१ से १५:३९
तुला – १५:३९ से १८:००
वृश्चिक – १८:०० से २०:१९
धनु – २०:१९ से २२:२३
मकर – २२:२३ से २४:०४
कुम्भ – २४:०४ से २५:३०
मीन – २५:३० से २६:५३
मेष – २६:५३ से २८:२७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:१७ से ०६:२६
शुभ मुहूर्त – ०६:२६ से ०६:३३
रज पञ्चक – ०६:३३ से ०८:४०
शुभ मुहूर्त – ०८:४० से ११:०२
चोर पञ्चक – ११:०२ से १३:२१
शुभ मुहूर्त – १३:२१ से १५:३९
रोग पञ्चक – १५:३९ से १८:००
शुभ मुहूर्त – १८:०० से १८:०४
मृत्यु पञ्चक – १८:०४ से २०:१९
अग्नि पञ्चक – २०:१९ से २२:२३
शुभ मुहूर्त – २२:२३ से २४:०४
रज पञ्चक – २४:०४ से २५:३०
शुभ मुहूर्त – २५:३० से २६:५३
अग्नि पञ्चक – २६:५३ से २८:०३
शुभ मुहूर्त – २८:०३ से २८:२७
रज पञ्चक – २८:२७ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप आराम से बिताएंगे कुछ दिनों से चल रही उलझने आज थोड़ी शांत होंगी। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसायी वर्ग काम को लेकर कुछ दुविधा में रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। आज आप घरेलू कार्यो में टालमटोल करेंगे जिससे परिजन नाराज हो सकते है। मनोरंजन के साथ ही आराम के क्षण भी मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन मे सुधार आएगा। अकस्मात यात्रा के प्रसंग बन सकते है। आज सेहत का ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा इसके बाद कही से आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज यात्रा पर्यटन की योजना भी बनेगी परन्तु वाहन से चोट अथवा अन्य आकस्मिक दुर्घटना का भय है सावधान रहें। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी। परिजन किसी कार्य से आपके ऊपर आश्रित रहेंगे जिसमे उन्हें निराश ही होना पड़ेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको प्रत्येक क्षेत्र में विजय दिलाएगा। आज जिस भी काम मे निवेश करेंगे उसमे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन धन की आमद में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। व्यवसाय के अतिरिक्त भी आय होने की संभावना है। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में रहेंगे लेकिन घरेलू काम बढ़ने से असहजता होगी। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन-धान्य वृद्धि कारक रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च होगा। सुख-सुविधा भी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक दिन भर का कोटा पूरा कर लेंगे इसके बाद भी लाभ होता रहेगा किन्तु कुछ कमी आएगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिये तोड़-फोड़ करा सकते है। नये कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनाएंगे। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी बौद्धिक क्षमता में विकास होगा भले बुरे को परख कर ही कोई भी कार्य करेंगे फिर भी स्वभाव अनुसार छोटी बातों पर अकड़ दिखाना नही जाएगा जिससे कुछ ना कुछ व्यवधान आ सकता है। व्यवसाय में आपके लिके निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे आर्थिक दृष्टिकोण से भी अन्य दिनों की अपेक्षा आज का दिन बेहतर रहेगा। विरोधी आपके आगे नही टिकेंगे लेकिन पीठ पीछे कुछ ना कुछ तिकड़म अवश्य लगाएंगे। हित शत्रुओ से सावधान रहें। पारिवारिक सदस्यों को समय देना पड़ेगा खर्च भी होगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा दिन के आरंभ में ही परिवार अथवा आस-पड़ोसियों से कलह हो सकती है इसका प्रभाव भी दिन भर देखने को मिलेगा। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। लेकिन उधारी के व्यवहार भी आज कम होंगे। आज आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे जिसकारण सम्मान हानि हो सकती है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा। घर के बुजुर्गों एवं कार्य व्यवसाय से अकस्मात लाभ होगा। लेकिन आज व्यर्थ के खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आज आर्थिक कारण अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। मौज-शौक पर खर्च होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी मानसिकता बिना परिश्रम किया सुख भोगने वाली रहेगी यह कामना कुछ हद तक पूर्ण भी हो जाएगी परन्तु धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन अकस्मात खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा मनोरंजन पर खर्च बढेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप एक साथ कई क्षेत्रों से लाभ कमा सकते है परंतु आज आलसी प्रकृति भी रहने के कारण कुछ ना कुछ आशा के विपरीत अवश्य होगा। व्यवसायी वर्ग बेहिचक निवेश करें निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। आज आप अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी गलत निर्णय के कारण आर्थिक हानि की संभावना है जिसकी भरपाई में समय लगेगा। विरोधी कुछ समय शांत रहकर अगली चाल की योजना बनाएंगे सतर्क रहें। स्वभाव में आज व्यवहारिकता रखना अत्यंत आवश्यक है। सामजिक एवं धार्मिक कार्यो में अरुचि रहने पर भी बेमन से सम्मिलित होने पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी अथवा नौकरो की गतिविधि पर भी नजर रखें। संध्या के समय थोड़ा मनचाहा वातावरण मिलने से मानसिक दुविधा कम होगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा लेकिन आज आर्थिक रूप से दिन निराशाजनक ही रहने वाला है। प्रातः काल से किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी के कारण कार्य सफाई से नही कर पाएंगे। धन लाभ में भी विलम्ब होगा जिससे पूर्व में विचारे कार्य अधर में लटक सकते है। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा फिर भी आज कोई भी आपके सामने शिकायत या आपकी आलोचना नही करेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता मन को दुखी करेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी बनाई योजनाए आरम्भ में विफल होती प्रतीत होंगी लेकिन कुछ समय बाद स्वतः ही सभी काम बनते चले जायेंगे। आर्थिक कारणों से आज किसी की खुशामद भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ संतोषजनक होगा लेकिन आवश्यक के समय ना होकर अकस्मात ही होगा। घर के बुजुर्ग आज आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे कुछ समय के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होगा। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा।———————————————————-?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 मई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सायं 06:33 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र सायं 06:04 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे रात्रि 11:39 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:05 से 10:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातःकाल 06:34 बजे तक , बुध वक्री मध्य रात्रि पश्चात् 04:05 बजे , चतुर्थी तिथि क्षय , चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 10:31 बजे होगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे नही तो कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकते है । मानसिक व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में मन नही लगेगा । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता में विलंब होने से निराशा होगी । किसी नए कार्य का शुभारंभ नही करे । खान – पान में ध्यान रखें । कार्यभार अधिक रहेगा । इसलिए शिथिलता रहेगी । बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग , ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन आनंद – प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक और मानसिक खुशी रहेगी । स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी करेंगे । वाहनसुख मिलेगा । मान – सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती हैं ।
कर्क :~ व्यवसाय में आज का दिन लाभदायक रहेगा । कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग प्राप्त होगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । मानसिक स्वस्थता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । कार्य में यश प्राप्त होगा । खर्च अधिक होगा ।
सिंह :~ आपको आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है । विद्यार्थी अभ्यास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे । स्नेहीजनों और मित्रों से भेंट होगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी क्रोध पर संयम रखें , जिससे मानसिक एकाग्रता रहेगी ।
कन्या :~ आज आप का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा और मानसिक चिंता रहेगी । पत्नी से कलह , अनबन हो सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें ।
तुला :~ आपका आज का दिन आनंद में बितेगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय प्राप्त कर सकेंगे । प्रत्येक कार्य मे सफलता से होंगे । स्वजनों से भेंट होगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । धार्मिक प्रवास से मन आनंदित होगा । संबंधो में हो रही भावना मन को द्रवित कर देगी ।
वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण के लिए वाणी पर संयम रखे । व्यवहार से आज किसी को ठेस पहुंच सकती है । इसलिए व्यवहार भी संयमित रखें । वैचारिकता से नकारात्मकता स्वयं पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन ग्लानि रहेगी ।
धनु :~ आज आपके निर्धारित किए कार्य पूर्ण होंगे । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता प्रसन्न रखेगी । स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा । निकट के स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में भाग लेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज मन अस्वस्थ रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में खर्च होगा । स्वजन और मित्रों से अनबन होगी । धनहानि और मानहानि का योग है । आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा । कोर्ट – कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी । वाणी पर संयम रखे ।
कुंभ :~ आज आपको मिलने वाले लाभों से आनंद दुगुना हो जाएगा । नए कार्य का प्रारंभ शुभ होगा । व्यापार में विशेष लाभ होगा । सामाजिक कीर्ति मिलेगी । संतानो से मेल – जोल अच्छा रहेगा । आय बढेगी ।
मीन :~ आज आपका दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । कार्यसफलता से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में उन्नति होगी । व्यापार में लाभ होगा तथा कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी । पिता से लाभ होगा । पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।