
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा घर-घर में फेमस है. काफी सालों से ये शो आ रहा है और इसका हर एक किरदार दर्शकों के दिल में बसा हुआ है. अब पिछले कुछ दिनों से शो के लीड किरदार जेठालाल और टप्पू के बीच अनबन की खबरें काफी आ रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और टप्पू यानी राज अनादकट के बीच कुछ ठीक नहीं है. इससे पहले जब दिलीप से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह बताया था. अब राज से जब इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और उनके ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू को लेकर पिछले दिनों खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को फूटी-आंख नहीं सुहाते. दिलीप जोशी अपने ऑनस्क्रीन बेटे राज अनादकट की कुछ हरकतों से काफी नाराज थे. इस मामले पर अब राज अनादकट ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है. टप्पू ने स्पॉटबॉय से बातचीत में इन बातों को बकवास बताया.
राज अनादकट ने कहा कि मैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देता. मैं हंसकर ऐसी अफवाहों को टाल देता हूं. उन्होंने कहा कि हमारे बीच सब ठीक है, मुझे समझ नहीं आता कि ऐसी अफवाह कैसे अड़ जाती हैं.
राज ने आगे कहा कि में सिर्फ इस पर फोकस करता हूं कि मैं अपने काम में बेस्ट कर पाऊं ताकि दर्शक मेरे काम को पसंद करें. लोग तो बातें बनाते ही हैं. मैं इन पर ध्यान नहीं देता.आपको बता दें कि इससे पहले जेठालाल और तारक मेहता यानी कि शैलेश लोढ़ा के बीच अनबन की भी खबरें आई थीं, जिसपर दोनों ने सफाई दी थी. दोनों ने इन खबरों की खंडन किया था. शैलेश लोढ़ा ने इन खबरों को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि शो की तरह रियल लाइफ में भी उनके और दिलीप के बीच अच्छी दोस्ती है. दोनों के बीच कोई दिक्कत नहीं है. वहीं, दिलीप जोशी ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि ऐसी खबरें फैलाता कौन है.