इंदौर में लाइनमैन निर्मल सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, महिला मित्र के फ्लैट में मिला शव, हाथों पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

_मप्र। इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी में एक बिजली कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उनका शव महिला मित्र के फ्लैट में मिला है। मृतक के हाथों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।_एंकर – इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी में एक बिजली कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जो पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उनका शव महिला मित्र के फ्लैट में मिला है। मृतक के हाथों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

वीओ – दरअसल, यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र की रामकमल रेसिडेंसी का है, जहां बीती रात पुलिस को एक फ्लैट में शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान निर्मल सिंह राजपूत के रूप में हुई, जो एरोड्रम थाना क्षेत्र के निवासी थे और बिजली कंपनी में लाइनमैन के पद पर पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथों पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला मित्र सहित अन्य संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बिजली कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की जांच को दिशा मिलेगी।

बाइट – निधि सक्सेना — एसीपी

_निधि सक्सेना — एसीपी_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *