
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास………………………………ज्येष्ठ
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….एकादशी
दुसरे दिन प्रातः 06.34 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 05.41.26 पर
सूर्यास्त………….संध्या 07.09.17 पर
सूर्य राशि…………………………वृषभ
चन्द्र राशि………………………….मीन
गुरु राशी………………………….कुम्भ
नक्षत्र……………………………..रेवती
प्रातः 05.08 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग……………………………सौभाग्य
रात्रि 03.33 पर्यंत पश्चात शोभन
करण……………………………….बव
संध्या 05.13 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………….ग्रीष्म
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 जून सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………6
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.58 से 12.51 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.05 से 10.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृषभ
04:10:19 06:05:30
मिथुन
06:05:30 08:20:34
कर्क
08:20:34 10:41:16
सिंह
10:41:16 12:58:56
कन्या
12:58:56 15:15:37
तुला
15:15:37 17:35:29
वृश्चिक
17:35:29 19:54:26
धनु
19:54:26 21:58:47
मकर
21:58:47 23:41:23
कुम्भ
23:41:23 25:09:05
मीन
25:09:05 26:34:14
मेष
26:34:14 28:10:19
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.24 से 09.04 तक शुभ
दोप. 12.24 से 02.04 तक चर
दोप. 02.04 से 03.44 तक लाभ
दोप. 03.44 से 05.24 तक अमृत
संध्या 07.04 से 08.24 तक लाभ
रात्रि 09.44 से 11.04 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ जितेन्द्रियाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
जनिता चोपनेता च यश्च विद्यां प्रयच्छति ।
अन्नदाता भयत्राता पञ्चैते पितरः स्मृताः ॥
अर्थात :-
जन्मदाता, पालक, विद्यादाता, अन्नदाता, और भयत्राता – ये पाँचों को पिता समझना चाहिए ।
? आरोग्यं सलाह :-
कैंसर जैसे घटक रोग से बचाव का आसान उपाय –
कैंसर का इलाज सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरपी तक सीमित था, लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर में मजबूत इम्यून सिस्टम को इलाज का चौथा चरण माना जा रहा है।
1. इम्यून सिस्टम बढ़ाने के तरीके –
– विटामिन सी हृदय रोग, प्रसवपूर्व स्वास्थ्य समस्याओं, आंखों की बीमारी, और यहां तक कि त्वचा की झुर्रियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। माना जाता है कि विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए जाना जाता है। आप विटामिन सी के लिए शिमला मिर्च और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
– ब्रोकली विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन ई से भरपूर है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर एक सब्जी है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में सहायता करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 जून 2021 शनिवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि अगले दिन प्रातःकाल 06:31 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:04 बजे होगा । रेवती नक्षत्र रात्रि 11:28 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे रात्रि 11:28 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:31 से 11:01 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: *विशेष :–
आज विश्व पर्यावरण दिवस , अपरा एकादशी व्रत स्मार्त , पंचक रात्रि 11:28 बजे तक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन अनुकूल है । स्वस्थ तन – मन से सभी कार्य कर पाएँगे , परिणामस्वरूप ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा । मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से खुशी का वातावरण रहेगा ।
वृषभ :~ आज के दिन आप सावधानीपूर्वक बीताएँ । मन अनेक चिंताओं से परेशान होगा । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा । प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे । फिजूल खर्ची हो सकती है । दुर्घटना से सावधान रहें ।
मिथुन :~ आज आप के लिए बहुत लाभदायक है । धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है । मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ हो सकता है । पत्नी एवं पुत्र से लाभ मिलेगा । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है ।
कर्क :~ आज आप धार्मिक कार्य , पूजा – पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे । धार्मिक यात्रा से आनंद होगा । परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन भी चिंता रहित होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है । भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है ।
सिंह :~ आज आप संभलकर चले । विपरित संयोग का प्रतिकार करना पडेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च हो सकता है । परिवारजनो से संयमपूर्वक व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें ।
कन्या :~ आज आपको सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी हो सकती है । वाहनसुख प्राप्त होगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति – पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढेगी ।
तुला :~ आज घर में सुख-शांति का वातावरण रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी । कार्यालय में सहकर्मियों के साथ कार्य करेंगे । कार्य में यश प्राप्त होगी । माता – पिता से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है । नए कार्यों का आरंभ आज नही करें । आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा । फिर भी शेयर – सट्टे से दूर रहे । प्रवास टालें ।
धनु :~ आज आपके मन में उदासीनता रहेगी । शरीर में स्फूर्ति तथा प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा । परिवारजनों के साथ तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । धनहानि हो सकती है । जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी से बनवाएं ।
मकर :~ आपके लिए आज का दिन नए कार्यो आरंभ करने के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता रहेगी । भाई – बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ के योग हैं । विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप किसी से भी विवाद न करे । धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है । पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है । कार्य में असफलता से मन में असंतोष तथा निराशा आएगी । इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें । निर्णयशक्ति का अभाव होगा ।
मीन :~ :आज आप का दिन शुभ फलदायक है । उत्साह तथा स्वस्थता रहेगी । नए कार्य के प्रारंभ के लिए अच्छा है । लाभ होगा , फिर भी अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें । धार्मिक कार्य तथा यात्रा हो सकती है । कार्य – सफलता मिलेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।