Twitter ने भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के पर्सनल हैंडल से हटाया ब्लू टिक

केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बीच जारी घमासान के बीच ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से वैरिफाइड ब्लू टिक वापस ले लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने उपराष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया, “ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू वेरीफाईड बैज हटा लिया।”

हालांकि, भारत के उपराष्ट्रपति @VPSecretariat के आधिकारिक हैंडल, जिसके 9.3 लाख फॉलोअर्स हैं। उस पर ब्लू टिक जारी है। वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर हैंडल पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर पर ब्लू वेरीफाईड बैज लोगों को ये बताता है कि ये हैंडल ऑथेंटिक है। ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए, एक हैंडल ऑथेंटिक, नोटेबल और एक्टिव होना चाहिए।

ट्विटर अकाउंट की पुष्टि करता है उनमें सरकारी कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और गेमिंग, कार्यकर्ता, आयोजक और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।Twitter किसी भी समय और बिना किसी सूचना या नोटिस के किसी भी Twitter हैंडल के ब्लू टिक और वेरीफाईड स्टेटस को हटा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *