PM मोदी ने ट्विटर पर CM योगी को क्यों नहीं दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं? जानिए वजह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपना 49वां जन्मदिन मनाया. राजनीति से लेकर लगभग हर क्षेत्र की हस्‍तियों ने उन्‍हें जन्‍मदिन की मुबारकबाद दी। लेकिन पीएम मोदी ने सीएम योगी को बर्थडे विश नहीं किया। जी हां पीएम मोदी अकसर अपने मंत्रियों, पार्टी नेताओं या दिग्‍गजों को ट्विटर पर जन्‍मदिन की बधाई देते हैं लेकिन उन्‍होंने सीएम योगी को ट्वीटर पर विश नहीं किया। हालांकि फोन पर उन्‍होंने बात कर जन्‍मदिन की शुभकामनाएं जरूर दीं।PMO सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों से पीएम मोदी ने ट्विटर पर किसी भी नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी हैं. देश में कोरोनावायरस  की दूसरी लहर के चलते पीएम ने ऐसा किया. योगी आदित्यनाथ से पहले 27 मई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्मदिन था. पीएम मोदी ने उन्हें भी ट्विटर पर विश नहीं किया.

18 मई को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का जन्मदिन था. 24 मई को केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का जन्मदिन था. 5 मई को हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन था. 3 मई को अर्जुन मुंडा, इसी दिन राजस्थान के CM अशोक गहलोत का भी जन्मदिन था. 24 अप्रैल को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बर्थडे पर भी पीएम मोदी ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं नहीं दीं.

बताते चलें कि सीएम योगी के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा और उनकी सरकार के लगभग सभी मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और लंबी उम्र की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *