प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के परिवार में दूसरी संतान का जन्म, लिली डायना रखा नाम

शाही परिवार से अलग हो चुके प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगल मर्केल के परिवार में फिर से खुशियां आई हैं. उनके घर में नन्हीं परी आई है, जिसे लिलिबेट लिली डायना नाम दिया गया है. लिलिबेट ‘लिली’ डायना माउंटबेटन-विंडसर का जन्म शुक्रवार को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा कॉटेज अस्पताल में हुआ था, जहां हैरी भी मौजूद थे.

हैरी और मेगन की बेटी का जन्म उनके लिए एक बेहद कठिन समय के बाद हुआ है, जब वो शाही परिवार की बंदिशों को छोड़कर एक आजाद जिंदगी जीने के लिए अमेरिका चले गए थे. हैरी और मेगन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 4 जून को हमारी बेटी लिली का जन्म हुआ. वह हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा है और हम दुनिया भर से मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं.

बेहद खास है बेटी का नाम:-बच्ची का पहला नाम ‘लिलिबेट’ महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाए जाने वाला नाम है. वहीं दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां डायना के सम्मान में है. यह बच्ची ब्रिटेन के तख़्त के वारिसों में आठवें स्थान पर है. जानकारी के मुताबिक बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है और उसका वजन सात पौंड 11 आउंस है.

दोनों की पहली संतान आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के लिए इस खास समय पर आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. उनके प्रेस सचिव ने कहा कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और घर पर वापस आ गए हैं. शाही परिवार से दूर जाने के बाद मेगन और हैरी शायद ही कभी मीडिया की सुर्खियों से बाहर रहे हों.

इंटरव्यू में किए चौंकाने वाले खुलासे:-हैरी और मेगन ने मार्च में ओप्रा विन्फ़्रे को दिए साक्षात्कार में कई ऐसी बातों का खुलासा किया था, जिससे शाही परिवार की काफी आलोचना हुई थी. बच्ची के जन्म की खबर के साथ उसकी कोई तस्वीर अभी जारी नहीं की गई है. बच्ची का जन्म ऐसे समय हुआ है जब शाही परिवार और दंपति के बीच काफी दूरियां आ गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *