अगले 24 घंटे में कुक्षी के आदित्यराज नर्सिंग कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन करने जा रहा हैं

दस्तावेज की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस संचालक पर करेगी प्रकरण दर्ज
मान्यता समाप्त करने के लिए भेजा गया प्रस्ताव
मामला कुक्षी के आदित्यराज नर्सिंग कॉलेज का
धार में भी संचालित किया जा रहा था एक हॉस्पिटल
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) , अगले 24 घंटे में कुक्षी के आदित्यराज नर्सिंग कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन करने जा रहा हैं, स्वास्थ्य विभाग से मामले को लेकर आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस अब दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। रविवार को आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस कागजों की जांच कर रही हैं, जिसमें दो लोगों के नाम सामने आए है। जिनपर कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। जिसके बाद संभवत सोमवार देर शाम तक पुलिस कॉलेज के संचालक सहित एक अन्य को आरोपी बनाते हुए प्रकरण दर्ज करेगी। साथ ही नर्सिंग कॉलेज के लिए जरूरी मापदंडों को पूरा नहीं करने के बाद भी कॉलेज संचालन की अनुमति जारी करने के कारण पूर्व सीएमएचओ को भी नोटिस जारी किया गया है। इधर कॉलेज की मान्यता समाप्त करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है।
शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने की थी कार्रवाई
दरअसल कॉलेज की मान्यता को लेकर पिछले दिनों शिकायत हुई थी, जिसके बाद कलेक्टर आलोकसिंह के मार्गदर्शन में राजस्व सहित स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की थी, कुक्षी के साथ ही धार के मांडू रोड़ स्थित एक हॉस्पिटल की भी जांच की गई थी। इसके बाद मामले में जांच कर प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया था, जहां से निर्देश मिलते ही प्रशासन अब कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. जितेंद्र चौधरी के द्वारा प्रतिवेदन के साथ ही एक आवेदन थाना कोतवाली को सौंपा हैं, जिसमें कॉलेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज करने के लिए कहा गया है। आवेदन की जांच में दीपक जोशी व विनित चौहान का नाम सामने आया हैं, जिनपर जल्द ही प्रकरण दर्ज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *