
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कुछ समय पहले ही वो दोबारा एक बेटे के पिता बने है. तब से ही फैंस उनके बेटे की फोटो देखने के लिए बेताब है. अब कपिल ने अपने चाहने वालों की ये फरमाइश पूरी कर दी है. कॉमेडी किंग ने अपने बेटे त्रिशान शर्मा की पहली तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेट त्रिशान शर्मा और बेटी अनायरा की फोटो पोस्ट की है. फोटो पोस्ट होने के तुरंत बाद ही वायरल हो गई. अब तक कपिल की इस पोस्ट पर 8 लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं. उन्होंने फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. वे लिखते हैं, ‘पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान की पहली बार एक साथ फोटो.’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल ने पत्नी गिन्नी के साथ वक्त बिताने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ से ब्रेक लिया था. कोरोना की वजह से शो में गेस्ट भी नहीं आ रहे थे, इसलिए मेकर्स ने शो को कुछ वक्त के लिए ऑफ एयर करने का फैसला किया था.
कपिल के फैंस त्रिशान के जन्म से ही उनका चेहरा दिखाने की मांग कर रहे हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी ने इस साल 1 फरवरी को अपने बेटे त्रिशान को जन्म दिया था. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा है. बता दें कि फैंस ‘द कपिल शर्मा शो ‘ के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले कृष्णा अभिषेक ने इसे लेकर हिंट भी दिया था. पहले किसी इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि शो मई में लौट रहा है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ. बहरहाल, फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि शो जल्द ही नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौटेगा.