WTC Final: क्या पांचवें दिन भी होगी बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम, कितने ओवर्स का खेल होने की उम्मीद

खराब मौसम, बारिश ने भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच चल रहे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल  का मजा किरकिरा कर दिया है. बारिश के कारण पहले और चौथे दिन का पूरा खेल ही धूल गया. जबकि दूसरे और तीसरे दिन भी खराब रोशनी के कारण खेल को जल्‍द ही समाप्‍त करना पड़ा. लेकिन अब इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर हर तरफ बात हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक साउथैंप्टन  में मंगलवार को भी बारिश की आशंका है. लेकिन खेल होने की भी पूरी संभावना है. साउथम्‍पटन में छाए जरूर रहेंगे लेकिन बारिश ज्यादा नहीं होगी. जिससे पांचवें दिन का खेल को खेला जा सकेगा. इसके अलावा इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में खराब रोशनी ने भी खेल में खलल डाला है. ऐसे में पांचवें दिन खराब रोशनी के कारण भी खेल को रोके जाने की उम्मीद है.

कितने ओवर्स का हो पाएगा:-बारिश के बाधा के कारण टेस्ट मैच को रिजर्व डे के दिन भी खेला जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि बारिश से ज्यादा बाधा नहीं पड़ा तो पांचवें दिन 98 ओवर्स का खेल कराया जा सकता है. यदि खराब रोशनी के कारण भी खेल रोका जाए तो अंपायर्स चाहेंगे कि आज कम से कम 80 ओवर्स का खेल जरूर हो, वहीं, रिजर्व डे के दि भी ज्यादा से ज्यादा ओवर्स कराए जाने की उम्मीद है. बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल  में अबतक केवल 141 ओवर ही फेंके जा सके हैं. इस समय न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी खेल रही है. कीवी टीम ने 2 विकेट पर 101 रन बनाए हैं.

कप्तान विलियमसन और रॉस टेलर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड की ओर से कॉनवे ने 54 रन और चॉम लैथम ने 30 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अबतक इशांत और अश्विन को 1-1 विकेट मिला है. कीवी टीम भारत की पहली पारी के आधार पर अभी भी 116 रन पीछे हैं.

भारत की पहली पारी में 217 रन:-भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमट गई थी. भारत की ओर से रहाणे ने 49 और रोहित ने 34 रन बनाए थे. कप्तान कोहली 44 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए थे. न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन ने कमाल करते हुए 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *