कोरोना के खिलाफ भारत को जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, जानें क्या बोले फाइजर के CEO

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जल्द ही एक और बड़ा हथियार मिलने वाला है। Pfizer की कोविड-19 वैक्‍सीन के लिए भारत में मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. कंपनी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अल्‍बर्ट बोर्ला ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी ANI ने अल्‍बर्ट के हवाले से कहा, ‘भारत में इस्‍तेमाल होने वाली कोविड-19 वैक्‍सीन के लिए मंजूरी हासिल करने की उनकी कंपनी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मैं उम्‍मीद करता हूं कि बहुत जल्‍द ही सरकार के साथ करार को अंतिम रूप दे देंगे.’ ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से वैक्‍सीन के आयात को गति देने लेकर भारत में विशिष्‍ट परीक्षण की जरूरत को खत्‍म किए जाने के कुछ सप्‍ताह बाद यह जानकारी आई है ..DCGI के प्रमुख वीजी सोमानी ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में आए उछाल और टीकाकरण के लिए वैक्‍सीनेशन की बड़ी जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है.

भारत में कोवैक्‍सीन और कोविशील्‍ड के अलावा रूस की वैक्‍सीन स्‍पूतनिक V के उपयोग को मंजूरी दी गई है. स्‍पूतनिक भारत के पास कोरोना संक्रमण के खिलाफ तीसरी वैक्सीन है. डॉ. रेड्डीज ने पिछले साल सितंबर में इस टीके के मेडिकल एग्जामिनेशन और भारत में इसके डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार के लिए ‘रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड’  के साथ भागीदारी शुरू की थी. बता दें कि स्पूतनिक वी’ के तीसरे चरण के टेस्ट के अंतरिम नतीजों में इसके 91.6 फीसदी प्रभावी होने की बात सामने आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *