आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २४ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३०
सूर्यास्त: ? ०७:१४
चन्द्रोदय: ? १९:१०
चन्द्रास्त: ?❌❌❌
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पूर्णिमा (२४:०९ तक)
नक्षत्र ? ज्येष्ठा (०९:११ तक)
योग ? शुभ (०६:०६ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१३:४९ तक)
द्वितीय करण ? बव (२४:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन
चंद्र ? धनु (०९:१० से)
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कर्क (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५१ से १२:४७
अमृत काल ? २४:५६ से २६:२२
रवियोग ? ०५:१७ से ०९:११
विजय मुहूर्त ? १४:४० से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०८ से १९:३२
निशिता मुहूर्त ? २४:०० से २४:३९
राहुकाल ? १४:०५ से १५:५१
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:१७ से ०७:०२
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्र शूल ? पूर्व (०९:११ तक)
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? (स्वर्गलोक ०९:११ तक,
पाताललोक ०९:११ से १३:४९ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व ०९:११ से)
शिववास ? श्मशान में (२४:०९ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चतुर्दशी तिथि क्षय, पूर्णिमा व्रत, वट सावित्री व्रत पूर्ण, श्री कबीरदास जयन्ती, विवाहादि मुहूर्त कन्या लग्न दोपहर ०१:५० से ०२:०५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम
ज्येष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ये, यो, भ, भी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:४३ से ०६:५८
कर्क – ०६:५८ से ०९:२०
सिंह – ०९:२० से ११:३९
कन्या – ११:३९ से १३:५७
तुला – १३:५७ से १६:१७
वृश्चिक – १६:१७ से १८:३७
धनु – १८:३७ से २०:४०
मकर – २०:४० से २२:२२
कुम्भ – २२:२२ से २३:४७
मीन – २३:४७ से २५:११
मेष – २५:११ से २६:४५
वृषभ – २६:४५ से २८:३९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१७ से ०६:५८
चोर पञ्चक – ०६:५८ से ०९:११
शुभ मुहूर्त – ०९:११ से ०९:२०
रोग पञ्चक – ०९:२० से ११:३९
शुभ मुहूर्त – ११:३९ से १३:५७
मृत्यु पञ्चक – १३:५७ से १६:१७
अग्नि पञ्चक – १६:१७ से १८:३७
शुभ मुहूर्त – १८:३७ से २०:४०
रज पञ्चक – २०:४० से २२:२२
शुभ मुहूर्त – २२:२२ से २३:४७
चोर पञ्चक – २३:४७ से २४:०९
शुभ मुहूर्त – २४:०९ से २५:११
शुभ मुहूर्त – २५:११ से २६:४५
चोर पञ्चक – २६:४५ से २८:३९
शुभ मुहूर्त – २८:३९ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी आज जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय इधर उधर की बातों में खराब होगा मध्यान बाद कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी भी लेकिन साथ ही साथ खर्च भी हो जाएगा हाथ कुछ नही लगेगा। माता से लाभ की संभावना है अंत समय मे टल भी सकता है। सेहत की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप दिन भर शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे शरीर मे कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने मे व्यवधान डालेगा। मध्यान बाद ही कार्य करने में थोड़े बहुत सक्षम होंगे। काम धंधा सामान्य रहेगा लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा अकस्मात खर्च आज परेशान करेंगे इसलिये सोच समझ कर ही कही धन फसाये। उधारी के व्यवहार गलती से भी ना करें अन्यथा वापसी की आशा ना रखें। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा घर मे असुविधा के कारण मन कम लगेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी दिनचार्य में सुधार आयेगा। दिन के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी परन्तु धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। मध्यान का समय आज विशेष रहेगा किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर बेचैन रहेंगे लेकिन नतीजा आपके पक्ष में आने से उत्साह वृद्धि होगी। सरकारी कार्य अथवा व्यावसायिक कागजी कार्य आज करना शुभ है सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगीं। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन पिछले दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक क्लेश आज भी किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। मध्यान तक का समय दौड़ धूप भरा रहेगा इसके बाद भी परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन पहले की तुलना में कम और लाभ अधिक मिलेगा। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनो बदलते रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा आज दिन भर बीच बीच मे किसी की उद्दंडता पर क्रोध भी आएगा लेकिन इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यो को करने से डरेंगे धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से इससे पार पा ही लेंगे। धन की आमद निश्चित ना होकर अकस्मात ही होगी लेकिन होगी जरूर। पराक्रम में वृद्धि का प्रयोग गलत जगह ना हो इसका ध्यान रखें स्वभाव का उखड़ापन स्नेहीजन से वैर करा सकता है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है दिमाग तो आज बात बात पर गर्म रहेगा ही किसी से अनजाने में कुछ ऐसा बोल देंगे जिसका बाद में पश्चाताप होगा लड़ाई होने पर प्रेम संबंध खराब होंगे वह अलग। कार्य व्यवसाय से भी ज्यादा उम्मीद न रखे धन की आमद होगी लेकिन उधारी अथवा अन्य खर्चो के लिये भी पूरी नही पड़ेगी। सहकर्मी तथा अधिकारी भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था रखने के लिये मामूली गलतियों व हानि को नजरअंदाज करना ही ठीक रहेगा। सरदर्द बदन दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम मे जल्दी से हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। भाग दौड़ करने पर भी कम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन आज वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मानसिक रूप से उठा पटक वाला रहेगा। दिमाग मे आज कुछ न कुछ खुरापात लगी ही रहेगी लेकिन मन के भेद आज किसी से बताना पसंद नही करेंगे। मध्यान तक का समय सोच विचार में नष्ट होगा इसके बाद ही कोई महात्त्वपूर्ण कार्य मे व्यस्तता आएगी। कार्य क्षेत्र पर गरमा गरमी से बचे वर्ना धन अथवा अन्य लाभ हाथ आते आते निकल सकता है। घर मे स्त्री वर्ग विशेष कर माता से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे लेकिन जितना इससे दूर भागेंगे उतने ही काम बढ़ेगे। दिन को लाभदायक बनाने के लिये मेहनत करनी ही पड़ेगी अन्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त कार्य भी करना पड़ सकता है लेकिन जिस कार्य को एक बार आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। धन के कारण मन मे बेचैनी रहेगी लेकिन इसके लिये ज्यादा झंझट में नही पढ़ेंगे। आध्यात्म क्षेत्र से जुड़े जातकों अथवा साधको के सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण भी शांत ही रहेगा। शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे क्रोध के समय किसी से बात ना करें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको आर्थिक व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने का मन बनायेगे वही पहले आलस बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा तथा आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें धन नाश के प्रबल योग है। घर का वातावरण उथलपुथल रहेगा। सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय मे किसी न किसी रूप में मिलेगा। काम-काज सामान्य रहेगा धन की आमद होगी लेकिन भौतिक सुखों की कामना हाथ मे रुकने नही देगी। बोला चाल एवं व्यवहारिकता के बल पर अपने बिगड़े काम बना लेंगे लेकिन जिद्दी स्वभाव भी रहने के कारण आपके संपर्क में आने वालों को परेशानी होगी लेकिन निजी स्वार्थ निकालने के लिये किसी बात की परवाह नही करेंगे। धर्म कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन लाभदायक रहेगा सोचा हुआ लाभ पाने के लिये प्रातः काल से ही योजना बनाकर कार्यो में लगना पड़ेगा। मध्यान तक कि परिश्रम दिन के अंतिम भाग में फल देने लगेगी धन लाभ नियत के अलावा आकस्मिक भी होगा लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से हाथ मे नही रुकेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। महिलाओ को पुरुषों की तुलना में अधिक क्रोध आएगा परन्तु हाद होने पर ही प्रदर्शन करेंगी। सेहत ठीक ही रहेगी।————————————?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 जून 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मध्य रात्रि 12:10 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 09:11 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे प्रातः 09:11 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:21 से 04:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 01:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी । ज्येष्ठी पूर्णिमा , सत्य पूर्णिमा व्रत , संत कबीर जयंती , वट सावित्री व्रत समाप्त ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने – समझने का प्रयत्न करे । वाणी और व्यवहार को संयमित रखना हित में है । मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । व्यावसाय मे संभलकर चले । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । संतानों के विषय में दुविधा में रहेंगे ।

वृषभ :~ दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा । अन्य व्यक्ति भी जीवन में आ सकते हैं । पर्यटन या प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरते । भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बातका ध्यान रखे नहीं तो विवाद होगा । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आध्यात्मिक विषयों में गहन रुची रहेगी ।

मिथुन :~ आज आपका दिन मनोरंजन और आनंद का है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा । मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जा सकते है । सुरुचिपूर्ण भोजन का अवसर मिलेगा ।

कर्क :~ आज प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी लाभ के अवसर हैं । पेट की खराबी से समस्या होगी । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी । स्वास्थ्य सुधर सकता है । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । कार्यालय में सहयोगपूर्ण वातावरण रहेगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

सिंह :~ आप आज के दिन ध्यान से चले । मानसिक तनाव रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार मे किसी बात पर खटपट हो सकती है ऐसे समय में संयम बरते । धन – कीर्ति की हानि होगी । संतानों की चिंता रहेगी । बौद्धिक चर्चा से दूर रहे । धन सम्बंधित आयोजन के लिए समय अनुकूल है ।

कन्या :~ आज आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है । बंधु – स्वजनों से लाभ होगा । सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी परंतु मध्याहन के बाद चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । निजी सम्बंधियों के साथ मनदुःख का कोई प्रसंग बनेगा । माता का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है । जलाशय से संभले ।

तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य बिगड़ सकता है । पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखे । नकारात्मक मानसिकता न अपनाए । घर के सदस्यों के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । मध्याहन के बाद मन की ग्लानि दूर हो जाएगी और आनंद हो जाएगा । नए कार्य करने के लिए तैयार रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा । सुख और संतोष होगा । परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन बीतेगा । शुभ समाचार मिलेंगे । मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा , इसलिए भ्रांति दूर करे । अनावश्यक खर्च पर संयम बरते । शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा । विद्यार्थियों को अभ्यास में अड़चने आएँगी ।

धनु :~ आप आजके दिन दुर्घटना एवं शल्यचिकित्सा से संभलकर चले । आनंद – प्रमोद पर अधिक खर्च करेंगे । स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी । सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी अच्छा रहेगा । मित्रों , स्वजनों से उपहार मिलने से दिन प्रसन्नचित्त रहेगा । पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

मकर :~ आपका आजका दिन व्यापार – उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन सुखी रहेगा । मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य अशांत कर देंगे । बातचीत करते समय भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आनंद – प्रमोद और मनोरंजन मे खर्च होगा । फिरभी मान – हानि होने की भी पूरी संभावना है ।

कुंभ :~ आज आपको व्यावसाय में लाभ होगा । सन्मानित होंगे । व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उगाही से आय बढेगी । संतानों की संतोषजनक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा । सांसारीक जीवन में आनंद रहेगा ।

मीन :~ आज आप बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे । नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । विदेश स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल – जोल रहेगा । शरीर में उल्लास और थकान दोनों रहेगा । बिना किसी विघ्न के कार्य संपन्न होंगे । धनलाभ है । मित्रो से लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *