
कोरोना वायरस महामारी बचाव के लिए देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है. कई सर्विस सेक्टर की कंपनियां स्पेशल प्रोग्राम के जरिए लोगों को वैक्सीन लगवाने क लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मोटिवेट करने के लिए एक अनोखी पहल की है। कंपनी ने वैक्सीन लगवा चुके कस्टमर्स को हवाई टिकट में 10 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।Indigo ने अपने इस ऑफर को ‘Vaxi Fare’ का नाम दिया है. एयरलाइन ने एक ट्वीट कर इस ऑफर की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि वैक्सीन लगवा चुके लोग इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
जरूरी बात:-इस डिस्काउंट का फायदा बुकिंग के वक्त ऐसे लोग उठा पाएंगे, जो वैक्सीन लगवा चुके हैं और भारत से बुकिंग कर रहे हैं. सफर के लिए जाते वक्त यात्रियों के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया हुआ कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर उन्हें चेक-इन काउंटर पर आरोग्य सेतु ऐप पर अपना वैक्सीनेशन स्टेटस दिखाना होगा. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो डिस्काउंट उनपर लागू नहीं होगा और उनसे बकाया वसूला जा सकता है.हां यह बात भी कि यह ऑफर बस इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करने पर ही वैध होगी.
कैसे करनी होगी बुकिंग:- आप जब बुकिंग कर रहे होंगे तो अराइवल और डिपार्चर का डेस्टिनेशन चुनते वक्त Vaxi Fare विकल्प को सेलेक्ट करना होगा.
– आपको नीचे वैक्सीनेटेड का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर टिक करना होगा. इसके बाद आपसे आपका वैक्सीनेशन स्टेटस पूछा जाएगा कि आपने दोनों डोज ले लिए हैं या फिर एक ही डोज लिया है. आपने जितनी भी डोज ली हैं, उसपर क्लिक करिए.
– इसके बाद आपको अपनी फ्लाइट सेलेक्ट करनी होगी, जिसके बाद आपसे आपकी वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मिली बेनिफिशियरी आईडी पूछी जाएगी.
– बेनिफिशियरी आईडी डालने के बाद आपकी टिकट पर 10 फीसदी छूट अप्लाई हो जाएगा और आपकी टिकट बुक हो जाएगी.