आज का राशिफल एवं पञ्चांग

।। ?।।
??जय श्री राम??
       ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………तृतीया
दोप 04.00 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 05.44.51 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.15.28 पर
सूर्य राशि……………………….मिथुन
चन्द्र राशि………………………..मकर
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………….श्रवण
रात्रि 01.17 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग……………………………..वैधृति
दोप 04.21 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………….विष्टि
दोप 04.00 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु………………………………ग्रीष्म
दिन………………………. …..रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 जून सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………9
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.56 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 05.30 से 07.11 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
04:39:21 06:53:49
कर्क
06:53:49 09:14:32
सिंह
09:14:32 11:32:13
कन्या
11:32:13 13:48:53
तुला
13:48:53 16:08:45
वृश्चिक
16:08:45 18:27:42
धनु
18:27:42 20:32:03
मकर
20:32:03 22:14:39
कुम्भ
22:14:39 23:42:21
मीन
23:42:21 25:07:33
मेष
’25:07:33 26:43:03
वृषभ
26:43:03 28:39:21
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.27 से 09.08 तक चंचल
प्रात: 09.08 से 10.48 तक लाभ
प्रात: 10.48 से 12.28 तक अमृत
दोप. 02.09 से 03.49 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक शुभ
संध्या 08.30 से 09.49 तक अमृत
रात्रि 09.49 से 11.09 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ आदित्याय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
धर्मज्ञो धर्मकर्ता च सदा धर्मपरायणः ।
तत्त्वेभ्यः सर्वशास्त्रार्थादेशको गुरुरुच्यते ॥
अर्थात :-
धर्म को जाननेवाले, धर्म मुताबिक आचरण करनेवाले, धर्मपरायण, और सब शास्त्रों में से तत्त्वों का आदेश करनेवाले गुरु कहे जाते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय  –
4. तुलसी की पत्तियां –
तुलसी को एक पवित्र पौधा माना गया है लेकिन इसके आयुर्वेदिक और औषधीय गुण अनेक है। यह आपके दांत और मुंह के लिए बहुत ही गुणकारी है। तुलसी की पत्तियों को चबाने से दांत गिरने की समस्या को रोका जा सकता है।
इसके अलावा तुलसी की पत्ती चबाने से मुंह की बदबू भी दूर हो जाती है। साथ ही मुंह में अगर कोई घाव है तो तुलसी उसके लिए भी लाभकारी है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
आचार्य विजयेंद्र त्रिवेदी 9406652121
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 27 जून 2021 रविवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि अपरान्ह 03:55 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:22 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:30 से 07:11 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
              –:  विशेष  :–
          आज भद्रा अपरान्ह 03:55 बजे तक रहेगी , संकष्टी चतुर्थी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 10:01 बजे होगा ।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक रहेगा । परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे । घर की साज – सज्जा में परिवर्तन की इच्छा होगी । ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी । सरकारी लाभ मिल सकता है । ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा होगी । कार्यभार बढ़ सकता है । शारीरिक थकान से थोड़ी अस्वस्थता रहेगी । माता से लाभ हो सकता है ।
          वृषभ :~ आज आपको नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और उन्हें प्रारंभ कर पाएँगे । धार्मिक स्थल की यात्रा से  मन भक्तिमय होगा । लंबे प्रवास का योग है । दूर स्थित स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे । व्यापार में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
          मिथुन :~ आपका आज का दिन प्रतिकूल है अतः सावधान रहें । नए कार्य का प्रारंभ न करें । क्रोध के कारण अनिष्ट न हो , इसका खास ध्यान रखे । रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा न करवाएँ । कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें । अधिक खर्च से तंगी रह सकती है । घर या ऑफिस में वाणी पर संयम नही रखने से झगडा या विवाद होगा । समयानुसार खान – पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी ।
          कर्क :~ आपका आज का दिन आनंद – प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा । आनंद – प्रमोद के साधन , वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी । प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है । उत्तम भोजन , वाहन – सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यावसाय में भी लाभ होगा । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी ।
          सिंह :~ आज घर में शांति का वातावरण रहेगा । दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा । दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएँगी । शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों से परेशानी होगी । उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टाले । मायके से भी चिंतातुर  समाचार आ सकते हैं । आप में उदासीनता एवं शंकाशीलता खूब रहेगी जिससे मानसिक व्याकुलता रहेगी । स्वास्थ्य साधारण रहेगा । अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता कम ही मिलेगी ।
          कन्या :~ आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे । मन विचलित रह सकता है । पेट की व्याधि से दर्द रह सकता है । विद्यार्थियों को अभ्यास में अवरोध आएँगे । आकस्मिक खर्च हो सकता हैं । तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहे । प्रियजनों से मिलाप होगा । शेयर – सट्टे में सावधान रहें ।
          तुला :~ आज आपको मानसिक थकावट रहेगी । कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे । मन के विचारों के कारण कुछ परेशान रहेगें । माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी । प्रवास हेतु दिन प्रतिकूल है । पानी से दूरी रखें । निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी । पारिवारिक एवं जमीन – जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें ।
          वृश्चिक :~ आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे । साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी । मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है । किसी भी काम में सफलता मिलेगी । आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं । भाई – बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । स्नेह संबंध बनेंगे ।
          धनु :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । अनावश्यक व्यय होगा । मन में ग्लानि रहेगी । पारिवारिक गलतफहमी से मनमुटाव हो सकते हैं । कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिलेगी । दुविधा के कारण निर्णय नहीं ले पाएँगे अतः महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें । दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश – व्यवहार से लाभ होगा । कार्यभार बढे़गा ।
          मकर :~ आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । कार्यालय तथा व्यावसाय मे प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी । पदोन्नति के योग हैं । गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा । शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें । मित्रो , स्नेहीजनों से भेट होगी । मानसिक शांति रहेगी ।
          कुंभ :~ धन के लेन – देन व जमीन – जायदाद के सौदों में किसी की जमानत न ले । मानसिक एकाग्रता रहेगी । खर्च अधिक होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । पूँजी निवेश अनुचित न हो इसका ध्यान रखें । बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसा हो सकता है । दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि नुकसान हो सकता है । भ्रांति एवं अकस्मातों से बचे । क्रोध पर संयम रखें ।
          मीन :~ आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे । मित्रों से भेंट होगी और उन पर खर्च करना पडेगा । रमणीय स्थान पर प्रवास – पर्यटन हो सकता है । प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा । जीवनसाथी के इच्छुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *