क्या सच में दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था ‘दयाबेन’ का रोल? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दयाबेन के रोल को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की माने तो टीवी का सबसे चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस पर एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया और इसे महज अफवाह बताया है. उन्होंने कहा, ‘यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होऊंगी. मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूं.’ अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं.

बता दें कि, दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी  दोबारा इस शो में वापसी करेंगी या नहीं, इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था. इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आई. ‘हे मां माताजी’ और ‘टप्पू के पापा’ जैसे डायलॉग अनोखे तरीके से बोलकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिशा को फैंस काफी मिस करते हैं.

वहीं दूसरी ओर टीवी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी  केपटाउन से शूटिंग खत्म कर वापस आ गई हैं. आए दिन दिव्यांका सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’  का प्रोमो रिलीज हुआ. प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी  मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं. दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *