कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ICMR की रिपोर्ट ने दी ये राहत भरी जानकारी

कोरोना की दूसरी लहर  की रफ्तार पूरी तरह काबू में है, लेकिन अब संभावित तीसरी लहर  के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं ICMR एक स्टडी लेकर आया है जिसमें कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर आने में अभी समय है. दरअसल COVID वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा  ने बताया कि ICMR द्वारा की गई एक स्टडी से कहा पता चला है कि कोविड की तीसरी लहर के आने में अभी समय है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने पर देश को टीकाकरण का समय मिल जाएगा। सरकार ने हर दिन 1 करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा है।

सेंट्रल पैनल के चेयरमैन ने कहा, ”देश में सबको टीका लगाने के लिए हमारे पास 6-8 महीने का समय है।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में सरकार हर दिन 1 करोड़ लोगों को टीका लगाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि तीसरी लहर डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से आएगी, ऐसा अभी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया।

डॉ. अरोड़ा ने पीटीआई से कहा, ”लहर नए वेरिएंट्स या नए म्यूटेशन से जुड़े होते हैं, इसलिए इसकी संभावना है, क्योंकि यह एक नया वेरिएंट है। लेकिन यह तीसरी लहर लगाएगा, ऐसा कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि यह दो या तीन चीजों पर निर्भर करता है।

क्या तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है?
डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते केसों के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर आशंका बढ़ती जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसे टाला भी जा सकता है। जिन देशों में 20 फीसदी से अधिक आबादी का टीकाकरण हो चुका है, वहां तीसरी लहर नहीं आई है। आईसीएमआर और इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों की एक स्टडी में कहा गया है कि तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह तबाही नहीं मचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *