
बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है. आज सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ है. रिपोर्ट्स की माने तो उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है. मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी हैं.
इस बात की जानकारी सिलेब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर राज कौशल के निधन की खबर को कन्फर्म करके दी है. उन्होंने राज कौशल के परिवार की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम लोग एकदम सदमे में हैं कि मंदिरा बेदी के पति और ऐड फिल्ममेकर राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह निधन हो गया है.’ बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है.
मंदिरा बेदी और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी कर ली थी. खबरों की माने तो मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे. यहीं से दोनों ने एक दूसरे को देखा और उनके प्यार की शुरुआत हुई. राज ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया था.