
।। ?।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………अष्टमी
दोप 03.32 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 05.46.47 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.16.08 पर
सूर्य राशि……………………….मिथुन
चन्द्र राशि…………………………मीन
गुरु राशि…………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………….रेवती
दुसरे दिन प्रातः 06.02 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………….शोभन
प्रातः 10.52 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण…………………………..कौलव
दोप 03.32 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
02 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..2
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.57 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.48 से 12.29 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मिथुन
04:19:03 06:34:07
कर्क
06:34:07 08:54:50
सिंह
08:54:50 11:12:30
कन्या
11:12:30 13:29:10
तुला
13:29:10 15:49:02
वृश्चिक
15:49:02 18:07:59
धनु
18:07:59 20:12:20
मकर
20:12:20 21:54:56
कुम्भ
21:54:56 23:22:38
मीन
23:22:38 24:47:50
मेष
24:47:50 26:23:17
वृषभ
26:23:17 28:19:03
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.29 से 09.09 तक लाभ
प्रात: 09.09 से 10.49 तक अमृत
दोप. 12.29 से 02.10 तक शुभ
सायं 05.30 से 07.10 तक चंचल
रात्रि 09.50 से 11.10 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ गोविन्दाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
नीचं शय्यासनं चास्य सर्वदा गुरुसंनिधौ ।
गुरोस्तु चक्षु र्विषये न यथेष्टासनो भवेत् ॥
अर्थात :
गुरु की उपस्थिति में (शिष्य का) आसन गुरु से नीचे होना चाहिए; गुरु जब हाजर हो, तब शिष्य ने जैसे-वैसे नहि बैठना चाहिए ।
? आरोग्यं सलाह :-
कमजोर फेफड़ों के उपचार के लिए आहार –
3. अदरक –
अदरक विश्वसनीय घरेलू उपचारों में से एक है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि इसमें बायोएक्टिव कंपाउड और जिंजरोल होता है। यह कंपाउंड अदरक के तेज स्वाद के लिए जाना जाता हैं। आपको बता दें कि जिंजरोल अस्थमा, कोल्ड, माइग्रेन और उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद करता है। अदरक का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अदरक को कुचल लें और उसे डिटॉक्स वॉटर में डालकर पीएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 जुलाई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 03:29 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । रेवती नक्षत्र अगले दिन प्रातःकाल 06:04 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:47 से 12:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपमे धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी । मन की दुविधा से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे । पैसे की लेन – देन या आर्थिक व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक बेचैनी रहेगी । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । विदेश के स्नेहीजनों के समाचार मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आपको व्यापार में वृद्धि के साथ व्यापार के सौदे लाभदायक होंगे । आय के साधनों में वृद्धि होगी । बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा । दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा । पर्यटन का होगा । महिला वर्ग से लाभ और मान – सम्मान मिलेगा । वैवाहिक योग है । संतानों से शुभ समाचार मिलेगा ।
मिथुन :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुखी रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में परिश्रम का लाभ मिलेगा । अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा । पिता से लाभ होगा । सरकारी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे ।
कर्क :~ आज आपके भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक आर्थिक लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे तथा विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । धार्मिक कार्यों या यात्रा मे खर्च होगा । पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन बीतेगा । नौकरी वालों को भी लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वास्थ्य मे खर्च हो सकता है । निषेधात्मक विचार गलत मार्ग पर न ले जाए , ध्यान रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । अनैतिक कार्य से बदनामी का योग है । इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार सच्चा मार्गदर्शन करेंगे ।
कन्या :~ आज दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे । सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे । वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी । व्यापार में भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । लाभ होगा ।
तुला :~ सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी स्वास्थ्य में सुधार होगा । घर में सुख – शांति के वातावरण में समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा । नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आप आज यात्रा प्रवास न करे । स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे । संतानों की समस्याएँ खड़ी होंगी । स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग न ले । शेयर – सट्टा के लालच मे न पडे ।
धनु :~ आज आप अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव मे रह सकते है । मन की दुविधाओं से मानसिक उचाट रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा । अनिद्रा सताएगी । जलाशयों से बचकर रहे ।
मकर :~ आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे । नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें । सफलता मिलेगी । हर कार्य तन – मन से स्वस्थ रहकर करेंगे । व्यापार – धंधे में लाभ होगा । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । मित्रों , स्वजनों और भाई – बहनों के साथ मेल – जोल रहेगा । मन की उलझन हल होगी । विद्यार्थियों को ज्वलंत सिद्धि प्राप्त होगी ।
कुंभ :~ आज आपके मन की दुविधाओं से कोई ठोस निर्णय पर नहीं पहुँच सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है ।
मीन :~ आज आनंद – उत्साह और तन – मन की प्रसन्नता से आपमें चेतना और स्फूर्ति रहेगी । नए कार्य आरंभ करे तो उसमें सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । कोई निर्णय लेते हुए दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।