आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ३ जुलाई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३३
सूर्यास्त: ? ०७:१४
चन्द्रोदय: ? २५:१६
चन्द्रास्त: ?१३:३६
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? नवमी (१७:३० तक)
नक्षत्र ? रेवती (०६:१४ तक)
योग ? अतिगण्ड (११:२९ तक)
प्रथम करण ? गर (१७:३० तक)
द्वितीय करण ? वणिज (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन
चंद्र ? मेष (०६:१२ से)
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कर्क (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५३ से १२:४९
अमृत काल ? २५:०२ से २६:५०
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०८ से १९:३२
निशिता मुहूर्त ? २४:०१ से २४:४१
राहुकाल ? ०८:५० से १०:३६
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १४:०६ से १५:५२
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी (१७:३० तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व ०६:१४ से)
शिववास ? सभा में (१७:३० से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पंचक समाप्त ०६:१४ पर, विवाहादि मुहूर्त सिंह-कन्या लग्न प्रातः ०८:५८ से दोपहर ०१:३०, गौधुली सायं ०७:०८ से ०८:१८, मीन लग्न रात्रि ११:२४ से१२:५१, वृष-मिथुन लग्न रात्रि ०२:२८ से ०६:३९ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:०४ से १२:५९ तक,वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:३१ से सायं ०५:४० तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:२२ से ०९:०५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:१४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर
से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:०८ से ०६:२३
कर्क – ०६:२३ से ०८:४४
सिंह – ०८:४४ से ११:०३
कन्या – ११:०३ से १३:२१
तुला – १३:२१ से १५:४२
वृश्चिक – १५:४२ से १८:०१
धनु – १८:०१ से २०:०५
मकर – २०:०५ से २१:४६
कुम्भ – २१:४६ से २३:१२
मीन – २३:१२ से २४:३५
मेष – २४:३५ से २६:०९
वृषभ – २६:०९ से २८:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्तों
शुभ मुहूर्त – ०५:२० से ०६:१४
रोग पञ्चक – ०६:१४ से ०६:२३
शुभ मुहूर्त – ०६:२३ से ०८:४४
मृत्यु पञ्चक – ०८:४४ से ११:०३
अग्नि पञ्चक – ११:०३ से १३:२१
शुभ मुहूर्त – १३:२१ से १५:४२
रज पञ्चक – १५:४२ से १७:३०
शुभ मुहूर्त – १७:३० से १८:०१
चोर पञ्चक – १८:०१ से २०:०५
शुभ मुहूर्त – २०:०५ से २१:४६
रोग पञ्चक – २१:४६ से २३:१२
शुभ मुहूर्त – २३:१२ से २४:३५
शुभ मुहूर्त – २४:३५ से २६:०९
रोग पञ्चक – २६:०९ से २८:०४
शुभ मुहूर्त – २८:०४ से २९:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज मन इच्छित कार्य होने से दिन भर उत्साहित रहेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता कम रहेगी फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। मध्यान तक आवश्यक कार्यो को भी बेमन से करेंगे कार्यो को करते हुए भी दिमाग कही और ही भटकेगा जिससे कोई भी कार्य सफाई से नही होगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलते मिलते ताकि कमी से अधर में लटक सकते है। संध्या का समय यात्रा पर्यटन मौज मस्ती में बिताना पसंद करेंगे। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक ही होंगे। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आपको कार्य व्यवसाय से संबंधित एवं घरेलू समस्याएं लगी रहेंगी। व्यवसाय में मेहनत करने के बाद भी अल्प लाभ होगा आज व्यवहार में कटुता रहने से स्नेहीजन से दूरी बढ़ने के साथ ही आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के खाते में जा सकता है आर्थिक कमी के चलते कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिलना मुश्किल रहेगा। परिवार में महिलाओं के हाथ भी कुछ नुकसान हो सकता है। आज आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई नही मिलेगा। दिनचर्या को सामने बनाए रखने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाएं।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा लेकिन क्रोध को वश में रखें अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। दिन के आरंभ में कार्यो को लेकर लापरवाही रहेगी परन्तु बाद में गंभीरता से प्रत्येक कार्य करेंगे नौकरी पेशा जातक आज कार्य क्षेत्र में बदलाव का विचार बनाएंगे शीघ्र ही इस विषय मे शुभ समाचार भी मिल जाएंगे। बेरोजगार लोगो का परिश्रम आज खाली नही जाएगा। परिवार अथवा आस पडोसियो की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें व्यर्थ विवाद से बचे रहेंगे। शेयर आदि कार्यो में निवेश लाभ देगा आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा कर होता रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभ वाला रहेगा इसके अतिरिक्त व्यवसाय में वृद्धि होने के योग है नए कार्य का आरंभ भी आज करना शुभ रहेगा। आज आपकी वैचारिक क्षमता में वृद्धि होने से लोगो के सामने खुल कर अपना पक्ष रखने में आसानी रहेगी लेकिन आवश्यकता से ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है इसका भी ध्यान रखना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ी मेहनत के बाद आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर लेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा हो सकती है। घर मे छूटपुट बातो को छोड़ शांति रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरंभिक भाग में ईश्वरीय भजन पूजन में विशेष रुचि लेंगे मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहंगे। आज कार्य व्यवसाय में नए निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त नही नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन इनसे शीघ्र लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक कारणों से भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी अंत मे परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। संचित धन कोष में भी कमी आएगी। महिलाये आज ज्यादा भक्ति भाव वाली रहेंगी जिस कारण घरेलू काम काज में विलंब होगा लेकिन आज गृहस्थी के साथ ही आर्थिक उलझनों को सुलझाने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संध्या के समय थकान अधिक रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सुस्ती बनी रहेगी जिस कारण कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आज अधिकांश लाभ के सौदे लापरवाही या आलस्य के कारण हाथ के आगे से निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी निरंतर गिरावट आएगी इसके साथ ही आकस्मिक खर्च बढ़ने से ज्यादा परेशानी होगी फिर भी यथा संभव किसी से उधार ना लें अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। धन को लेकर किसी से उलझना ठीक नही डूबने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करने से माहौल अशांत हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपको स्त्री वर्ग का विशेष सहयोग मिलेगा जिससे व्यवस्थाएं सुधारने में आसानी होगी साथ ही उपयुक्त लाभ पाने के अधिकारी भी बनेंगे। आज परिवार की महिलाये भी गृहस्थ को सुधारने में बराबर की भागीदार रहेंगी। व्यवसायी वर्ग की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की रहेगी इस कारण शरीर की भी अनदेखी करेंगे। दिल अथवा अन्य गंभीर रोग के मरीज आज ज्यादा परिश्रम वाला कार्य ना करें नाही किसी विवाद में पड़े परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐश्वर्य वृद्धि के साथ ही धन लाभ उत्तम रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप लोगो के विरोध एवं प्रतिस्पर्धा के बाद भी लाभ पाने में सफल रहेंगे लेकिन आज आपका स्वभाव अंदर से कुछ बाहर से कुछ रहेगा फिर भी आपकी लोगो से काम निकालने की कला आज अवश्य काम आएगी। मीठे व्यवहार से किसी से भी आसानी से स्वार्थ सिद्ध कर सकेंगे नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों से थोड़ी खुशामद के बाद कार्य निकाल लेंगे। मध्यान के समय को छोड़ आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा। परिवार में भी आज आपका मन लगा रहेगा स्त्री-सन्तानो की इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गो से लाभ होगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपके प्रतिकूल ही रहेगा। मनोकामना पूरी ना होने अथवा लोगो का व्यवहार आपके अनुकूल ना रहने पर क्रोध आएगा। घर बाहर दोनो जगह अपने अथवा किसी अन्य के गलत आचरण के कारण कष्ट भोगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से परेशान रहेंगे। व्यवसायी लोग भी आज किसी अन्य की गलती का फल स्वयं भुगतेंगे कार्य क्षेत्र पर आज अव्यवस्था अधिक रहने से आय के साधन सीमित रहेंगे। घरेलू शांति के लिए परिजनों की इच्छानुसार स्वयं को ढालना पड़ेगा। रक्त-पित्त संबंधित समस्या रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से मामूली बात पर झगड़ा हो सकता है फिर भी स्थिति ज्यादा गंभीर नही होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मजबूरी में किसी विरोधी की सहायता लेनी पड़ेगी इसकी ग्लानि मन मे रहेगी। आज जोड़ तोड़ करके ही आर्थिक लाभ पाया जा सकता है अगर अपनी जिद पर अड़े रहे तो सामान्य लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। नौकरी पेशा जातक मनमानी रवैये के कारण अपमानित हो सकते है अथवा किसी से बहस होने की संभावना है। दाम्पत्य में आज मौन धारण करने पर ही शांति मिलेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 जुलाई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सायं 05:31 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:11 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातःकाल 06:14 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातःकाल 06:14 बजे तक मीन राशि मे भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:08 से 10:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप मनकी एकाग्रता कम रहने से मन से दुखी रहेंगे । शारीरिक व्यग्रता का रहेगी । निवेश संभलकर करे । आवश्यक दस्तावेजों पर अधिक ध्यान दे । मध्याहन के बाद कार्य का प्रारंभ करने में सरलता रहेगी । पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा ।

वृषभ :~ आज व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए शुभ है । पर्यटन या प्रवास होगा । मध्याहन के बाद शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वजनों पर खर्च होगा । उनके साथ मतभेद भी रहेंगे । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । स्वभाव में उदासीनता रहेगी । कोर्ट – कचहरी से संभलकर चले ।

मिथुन :~ आज व्यापरियों के लिए दिन शुभ है । व्यापार वृद्धि के साथ – साथ सफलता और उगाही का धन भी प्राप्त होगा । पिता तथा बडे – बूढ़ों से लाभ होगा । आर्थिक सुद्रढता रहेगी । अधिकारीयों की शुभदृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ दिलवाएगी । आकस्मिक लाभ हो सकता हैं ।

कर्क :~ आज आपका दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव और अशांत रहेगा । शारीरिक आलस्य और शिथिलता रहेगी । पेट की व्याधि रहेगी । किसी भी कार्य में भाग्य साथ नहीं देगा । संतानों की चिंता अधिक रहेगी । मान – प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्त होगा ।

सिंह :~ आज आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आचारविचार पर संयम बरतने की तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहे । शारीरिक और मानसिक श्रम अधिक रहेगा । इसलिए स्वास्थ्य में अस्वस्थता हो सकती है । आकस्मिक लाभ होगा । संतानो की चिंता रहने से निरर्थक खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । नकारात्मकता को भी दूर रखे ।

कन्या :~ आज कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश – कीर्ति और मान – सन्मान प्राप्त होगा । व्यावसाय मे भागीदारों के लिए समय अनुकूल है । व्यापारियों को वसूली मिल सकती है । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य नरम – गरम हो सकता है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।

तुला :~ आज आपका दिन शुभ फलदायी है । कार्यों को दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे । मन को शांत रखे । घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा । वाणी में संयम रखे । कलाकारों के लिए दिन शुभ है , उनके कार्य निपुणता और कलाकी सूझ को प्रदर्शित कर सकेंगे । ख्याति प्राप्त होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपको साहित्यिक प्रवृत्ति रूचिकर लगेगी । विद्यार्थीयों के लिए समय अनुकूल है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । मनोबल दृढ और आत्मविश्वास बढेगा । स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होंगे । फिर भी कार्य को शांति से करे । व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा ।

धनु :~ आज माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का अनिच्छनीय वातावरण आपकी स्वस्थता पर नकारात्मक असर न करें इसका ध्यान रखे । इससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी , परंतु मध्याहन के मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर बढेगा और प्रसन्नचित्त होंगे । स्वभाव में प्रेम भाव रहेगा ।

मकर :~ आज आपका जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा । मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे । भाईयों एवं स्नेहीजनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । मान – सन्मान में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । मध्याहन के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । मकान और स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों पर बहुत सोच – विचारकर सही निर्णय ले ।

कुंभ :~ आज आप अपने खर्च पर संयम रखे । साथ – साथ क्रोध और जिह्वा पर भी संयम रखे नही तो किसी के साथ वाद – विवाद हो सकता है । नकारात्मक विचारों से दूर रहे । दोपहर बाद विचारों में स्थिरता रहेगी । परिवार में सुख – शांतिपूर्ण वातावरण बनेगा । कार्य – सफलता मिलेगी ।

मीन :~ आज आपके घर में धार्मिक कार्य होंगे । पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा । कार्य सफलता मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । नए कार्य के लिए शुभ है । मध्याहन पश्चात् स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखे । खान – पान में भी ध्यान रखे । नकारात्मक विचारों से बचे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *