
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को जानकारी देती रहती हैं. करीना ने इसी साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. अब उन्होंने तीसरे बेबी का अनाउंसमेंट किया है. जिसको लेकर वो ट्रेंड कर रही हैं. उन्होंने अपने तीसरे बेबी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है.
करीना कपूर खान अपने फैंस के साथ हर खुशी को शेयर करती है. करीना ने अब फैंस के साथ अपनी किताब का अनाउंसमेंट की है. इस किताब में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस शेयर किया हैं. खास बात ये है कि करीना ने इसे अपना तीसरी बच्चा कहा और इसे ‘बाइबिल’ दिया है.
करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किचन में खड़ी हैं और बेकिंग ट्रे से अपनी बुक निकालती हैं. करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘ये मेरी जर्नी है. मेरी दोनों और प्रेग्नेंसी और मेरी प्रेग्नेंसी बुक बाइबिल. कुछ अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे. कुछ दिन मैं काम पर जाने के लिए उतावली होती थी तो कुछ दिन बेड से उठना भी मुश्किल होता था. यह किताब मेरे दिल के बहुत पास है, क्योंकि इसमें मैंने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान फिजिकल और इमोशनल अनुभव के बारे में लिखा है’.
करीना ने अपने निजी अनुभवों को साझा करने के साथ साथ प्रोफेशनल डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की राय और अप्रूवल को भी इसमें शामिल किया है, जिससे की दूसरी प्रेग्नेंट लेडीज को उनके अनुभव से मदद मिल सके.
उन्होंने आगे लिखा, ‘इसको देश के स्त्री रोग और प्रसूति रोग विशेषज्ञों की गवर्निंग बॉडी FOGSI की मान्यता दी गई है. साथ ही इसे लिखने में मेरे पर्सनल डॉक्टर्स का भी भरपूर योगदान रहा है. मैं इस किताब को आपसे शेयर कर एक्साइटेड और नर्वस दोनों ही हूं. किताब को फौरन ऑर्डर करें’. करीना के इन सभी पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं.वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ भी है.