मिस वर्ल्ड रह चुकीं इस अभिनेत्री को बचपन की तस्वीर में पहचान पाए क्या? भाई के साथ कर रहीं मस्ती

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर अपनी मेहनत के बलबूते पर देश के साथ विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। प्रियंका का फिल्मी सफर बिलकुल आसान नहीं था। सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो’ से सेकेंड लीड अभिनेत्री बनकर अपना करियर शुरू करने वाली प्रियंका देखते ही देखते बॉलीवुड की देसी गर्ल बनी। बॉलीवुड में कई सफल फिल्में देने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड के अपने डेब्यू शो ‘क्वांटिकों’ से अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिक्का जमाया। आज प्रियंका करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज सबकी पसंद बन चुकी प्रियंका अपने बचपन में कितनी शरारती थीं इसका अंदाजा आपको बिलकुल नहीं होगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की एक अनसीन तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में वह अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यकीन मानिए उन्हें इस फोटो में पहचान पाना अपको लिए काफी मुश्किल होगा। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

जन्मदिन की बधाई
प्रियंका की अपने भाई के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।‘

लंदन में हैं प्रियंका
प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। जहां वह आने वाले प्रोजेक्ट को खत्म करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की। मां के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी उनके रेस्टोरेंट सोना में रखी गई थी। जहां अभिनेत्री के परिवार के सदस्य और करीबी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *