
अमेरिका की पॉपुलर ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर भारत में अपनी फैक्ट्री बंद करने की सोच रही है. खबरें हैं कि इस साल के अंत तक कंपनी अपनी अहमदाबाद, चेन्नई, मराईमलाई नगर और साणंद की फैक्ट्री को बंद कर सकती हैं. इसके लिए अमेरिकी ऑटोमोबाइल दूसरी ऑटो मेकर कंपनी से बातचीत कर रही है. जिसमें कंपनी कॉन्ट्रैक्ट पर वाहनों का निर्माण या कारखानों को बेच सके. इस बातचीज में कंपनी की फिलहाल ओला के साथ वर्ता चल रही है. जो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण के लिए फोर्ड के कारखानों को यूज कर सकती है.
फोर्ड कंपनी ने दी ये प्रतिक्रिया – इस पूरे मामले पर इकोनॉमिक टाइम्स को फोर्ड कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि, हम अटकलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि, कंपनी अपने पूंजी का आकलन करना चाहती है. जिसका जवाब इस साल की दूसरी छमाही तक मिलने की उम्मीद है.
महिंद्रा के साथ पटरी से ऊतरी फोर्ड की बात – इससे पहले फोर्ड मोटर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ बातचीत कर रही थी. जिसमें दोनों कंपनी मिलकर वाहनों का विकास करते और साथ ही महिंद्रा के साथ क्रॉस बैंजिक में वहानों का उत्पादन करते. इस योजन में प्रति वर्ष 4 लाख यूनिट के उत्पादन की बात हुई थी. लेकिन फोर्ड और महिंद्रा की बातचीज आखिरी पड़ाव तक नहीं पहुच सकी. जिसके चलते फोर्ड मोटर्स दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है.