
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बीते शुक्रवार को बर्थडे था. इस मौके पर तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी और अलग-अलग अंदाज में कैटरीना के इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. 16 जुलाई को उन्होंने अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. कैटरीना कैफ के बर्थडे के मौके पर उनके दोस्त और बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने भी उन्हें बधाई दी और बेहद खूबसूरत नोट भी लिखा. जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं अपने जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने अपनी एक स्वीमिंग पूल की फोटो भी शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी.

सलमान खान ने इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई:-सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है ‘आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं कैटरीना! आपके जीवन में ढेर सारा प्यार और सम्मान के साथ स्वस्थ धनवान बुद्धिमान जन्मदिन’. बता दें कि, सलमान ने जो फोटो शेयर की वो काफी पुरानी है. ये उस समय की है जब सलमान और कैटरीना अपनी 2019 में आई फिल्म ‘भारत’ का प्रमोशन करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में गए थे. फोटो में कैटरीना, सलमान के कॉलर माइक को शान से एडजस्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ सलमान का इस तरह कैटरीना को बधाई देते देख फैन्स काफी खुश हैं और उनकी इस फोटो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है ‘भाई ने भाभी को विश कर दिया’, वहीं दूसरे फैन ने लिखा है ‘सोरी आप लेट हो गए’.
कैट की आने वाली फिल्में:-बता दें, हाल ही में फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में कटरीना के काम शुरू करने की खबर आई है. इसी के साथ कैटरीना कैफ जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आने वाली हैं. साथ ही वह फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी दिखाई देंगी. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘भारत’ में देखा गया था.