इंग्लैंड की गलियों में मस्ती करते नजर आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, देखें तस्वीरें…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा  हमेशा खबरों में बने रहते हैं. इन दिनों यह फेमस कपल अपनी छह माह की बेटी वामिका  के साथ लंदन दौर पर हैं. जहां विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करना है.

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल  मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी 20 दिनों की लंबी छुट्टी पर थे. छुट्टी में खिलाड़ियों ने कोरोना को भूलकर लंदन में जमकर मस्ती की.अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट के साथ कई जगह घूमनें गयीं. जहां की तसवीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया और अपने  फैन्स को अपडेट कराया. फैन्स और सेलेब्स अनुष्का-विराट के इस मस्ती भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

 

इंग्लैंड की गलियों में मस्ती
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस दौरान ब्राउन स्वैटशर्ट और नीले जीन्स में खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, विराट कोहली ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्राउन ट्राउजर में हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों सितारों के चेहरे पर आए स्माइल से नजर आ रहा है कि ये इस टूर को कितना इंज्वॉय कर रहे हैं. बीते दिनों भी अनुष्का ने फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बेटी वामिका संग नजर आई थीं.

टीम इंडिया का इम्तिहान
अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली की कप्तानी भी भारतीय टीम 4 अगस्त से 6 सितंबर के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम के लिए यह कड़ा इम्तिहान है क्योंकि साल 2007 से ही भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इसी दौरे पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप का खिताब भी गंवा चुकी है.

काम के मोर्चे पर अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *