
बीजिंग स्थित एक पशु चिकित्सक को मंकी बी वायरस (बीवी) के साथ चीन के पहले मानव संक्रमण के मामले के रूप में पुष्टि की गई और वायरस से उसकी मृत्यु हो गई लेकिन उनके करीबी अभी इससे सुरक्षित हैं. उनमें ये वायरस नहीं पाया गया है.
53 वर्षीय पशु चिकित्सक, जो गैर-मानव प्राइमेट्स पर शोध करने वाली संस्था के लिए काम करते थे, में मार्च की शुरुआत में दो मृत बंदरों को विच्छेदित करने के एक महीने बाद मतली और उल्टी के शुरुआती लक्षण दिखे. चीन सीडीसी वीकली इंग्लिश प्लेटफॉर्म ऑफ चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शनिवार को इसका खुलासा किया.
ये वायरस बेहद घातक है क्योंकि, इससे संक्रमित लोगों में मृत्यु दर 70 से 80 प्रतिशत है. शोधकर्ताओं ने अप्रैल में पशु चिकित्सक के Cerebrospinal Fluid को एकत्र किया और उसे मंकी वायरस (BV) के लिए पॉजिटिव पाया. हालांकि, उसके करीबी लोगों के सैंपल वायरस के लिए निगेटिव पाए गए. इस वायरस की पहचान 1932 में हुई थी. यह वायरस सीधे संपर्क और शारीरिक स्रावों के आदान-प्रदान के माध्यम से फैलता है.