
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २२ जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४१
सूर्यास्त: ? ०७:१०
चन्द्रोदय: ? १७:५७
चन्द्रास्त: ?२८:१४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? त्रयोदशी (१३:३२ तक)
नक्षत्र ? मूल (१६:२५ तक)
योग ? इन्द्र (१२:४६ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१३:३२ तक)
द्वितीय करण ? गर (२४:०७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? धनु
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? १०:३४ से १२:०२
रवियोग ? १६:२५ से २९:३०
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०३ से १९:२७
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? १४:०७ से १५:५०
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:३० से ०७:१३
होमाहुति ? शनि (१६:२५ तक)
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? नन्दी पर (१३:३२ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहदी मुहूर्त (पंजाब, हिमाचल, कश्मीर, हरियाणा आदि के लिये) तुला लग्न दोपहर १२:१६ से १२:४५ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५२ से दोपहर ०३:५६ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त दोपहर १२:०६ से ०१:०० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:२५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (भू, धा, फा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २९:०८ ०७:३०
सिंह – ०७:३० से ०९:४९
कन्या – ०९:४९ से १२:०६
तुला – १२:०६ से १४:२७
वृश्चिक – १४:२७ से १६:४७
धनु – १६:४७ से १८:५०
मकर – १८:५० से २०:३१
कुम्भ – २०:३१ से २१:५७
मीन – २१:५७ से २३:२१
मेष – २३:२१ से २४:५५
वृषभ – २४:५५ से २६:४९
मिथुन – २६:४९ से २९:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३० से ०७:३०
चोर पञ्चक – ०७:३० से ०९:४९
शुभ मुहूर्त – ०९:४९ से १२:०६
रोग पञ्चक – १२:०६ से १३:३२
शुभ मुहूर्त – १३:३२ से १४:२७
मृत्यु पञ्चक – १४:२७ से १६:२५
अग्नि पञ्चक – १६:२५ से १६:४७
शुभ मुहूर्त – १६:४७ से १८:५०
रज पञ्चक – १८:५० से २०:३१
शुभ मुहूर्त – २०:३१ से २१:५७
चोर पञ्चक – २१:५७ से २३:२१
रज पञ्चक – २३:२१ से २४:५५
शुभ मुहूर्त – २४:५५ से २६:४९
चोर पञ्चक – २६:४९ से २९:०४
शुभ मुहूर्त – २९:०४ से २९:३०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में धार्मिक प्रवृत्ति के कारण दिनचर्या में विलंब होगा लेकिन इसके बाद स्वभाव में फुर्ती आएगी रुके हुए कार्य सरलता से पूर्ण होने से आत्मविश्वाश में वृद्वि होगी। कार्य स्थल पर आज अधिकारी वर्ग का सहयोगात्मक वातावरण रहेगा। व्यवसायी वर्ग को आज जहां से उम्मीद नही रहेगी वहां से भी आकस्मिक लाभ होगा। परंतु संध्या से स्थिति इसके उलट हो जायेगी। बनते कामो में विघ्न आएंगे। आकस्मिक खर्च बढ़ने से मन हताश होगा। सेहत में भी कोई विकार आ सकता है। परिवार में भी उदासीनता का वातावरण बनेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। शरीर में थकान बैचैनी शारीरिक अंगों में अकड़न महसूस होने से कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहेगी। आज नए कार्य का आरम्भ अथवा पूँजी निवेश भूल कर भी ना करें। सहकर्मियों का कार्य में विलम्ब से किसी से किया वादा पूर्ण नही कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराश करने वाला रहेगा ले देकर कही से धन की आमद होगी वह भी तुरंत ही हाथ से निकल जायेगा। मध्यान पश्चात परिजनों के सहयोग से स्थिति में परिवर्तन संभव है। आज किसी भी प्रकार का जोखिम वाला कार्य विशेष कर गहरे पानी अथवा अग्नि से बचें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़संकल्पित रहेंगे। कोई भी कार्य आरंभ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे उत्साह भी बना रहने से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। मध्यान पश्चात आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है इसमे खर्च तो होगा लेकिन कुछ ना कुछ लाभ भी होगा। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा बनेगी। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखें। बाहर के खान पान से बचें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लाएगा लेकिन मध्यान तक किसी विशेष कार्य को लेकर इंतजार भी करना पड़ेगा इसके बाद ही कार्य विस्तार की सफल योजना बनापायेंगे। शेयर-सट्टे से आकस्मिक लाभ की संभावना है निसंकोच होकर निवेश करें पूँजी निवेश के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दोपहर के बाद का सैम आनद दायक रहेगा पुराने परिचितो से भेंट होंगी। आज उधारी की वसूली के लिए भी उपयुक्त समय है। परिवार में किसी अविवाहित के रिश्ते आएंगे। आध्यत्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी की सेहत पर खर्च होगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। आपके अंदर अतिआत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी असंभव कार्य को भी संभव बनाने का प्रयास परिजनों अथवा किसी नजदीकी जानकार के साथ बहस कराएगा। जिससे कुछ समय के लिये मन मे नकारात्मक विचारों की अधिकता आएगी। मध्यान के बाद शारीरिक स्फूर्ति एवं उत्साह का अभाव रहेगा। स्वयं अथवा किसी परिजन की बीमारी पर खर्च हो सकता है। कमर एवं कंधों सम्बंधित पीड़ा की संभावना है। संतान के उद्दंड स्वाभाव से हताशा होगी। आज इनपर नजर रहने की भी आवश्यकता है। भविष्य के खर्चो को लेकर चिंतित होंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमें क्रोध की अधिकता रहने से परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। मध्यान तक आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे वही जो किसी को भी पसंद नही होगा जिससे समस्या अधिक गहरा सकती है। दोपहर के आस-पास अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँख एवं पेट से ऊपरी भाग सम्बंधित रोग होने की सम्भावना है। नए कार्य का आरंभ एवं यात्रा संभव हो तो आज टाले। धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आज का दिन धैर्य से बिताये कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का पूरा दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर स्फूर्तिवान रहेगा। आज व्यापार व्यवसाय में आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे है किसी पुराने सौदे अथवा व्यवहार से असमय धन की आमद हो सकती है जिससे भविष्य की चिंताओं से छुटकारा मिलेगा लेकिन आज पारिवारिक खर्चो में वृद्धि भी होगी। महिलावर्ग अथवा संताने किसी कामना पूर्ति के लिये जिद करेंगे पूर्ति होने पर घर का वातावरण आंनदमय रहेगा। वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी की योजना बन सकती है। संध्या बाद का समय थोड़ा थकान वाला रहेगा लेकिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से जोश आ जायेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आज मन अनिर्णायक स्थिति में रहने से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा। स्वभाव में भावुकता अधिक रहने से किसी से धोखा या हानि होने की संभावना है बिना जांच पड़ताल के किसी की बातों पर शीघ्र भरोसा ना करें। माता या किसी अन्य वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले कर कोई महत्त्वपूर्ण कार्य करें। नकारात्मक सोच त्याग सकारात्मकता अपनाए। कल से परिस्थिति अनुकूल बनने लगेगी। सेहत थोड़े बहुत मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप दिनभर हास्य एवं मनोरंजन के मूड में रहेंगे मौज शौक पूरा करने के लिये आवश्यक कार्यो को भी नजरअंदाज कर सकते है। लेखक एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातको को प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। व्यापार व्यवसाय भी आज सामान्य से अधिक उन्नत चलेगा लेकिन आर्थिक मामले में जल्दी से किसी पर विश्वास ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातको की वेतन वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ खरीददारी पर खर्च होगा। आज अपनी ही किसी गलती से सेहत में विकार आने की सम्भवना है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज कार्यो में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा जिसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में आज अधिक रहेगी। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई भी कार्य ना करे। मध्यान बाद कुछ समय के लिये आलस और व्याकुलता बढ़ेगी स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम भी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा। लंबे समय से उलझे आर्थिक अथवा सरकारी कार्यो में आज ढील देना ही उचित रहेगा अन्यथा उलझने ज्यादा बढ़ सकती है। आज का दिन मौन होकर बिताने का प्रयास करें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। आज आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिये प्रशंशा मिलेगी। नौकरी अथवा व्यापार में किसी अपरिचित से पहचान भविष्य के लिए लाभदायी रहेगी। आर्थिक मामले आरम्भ में अटकते नजर आएंगे लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। संध्या के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। परिजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन खर्च अधिक रहेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार रहने पर भी दिनचर्या को प्रभावित नही करेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन आज बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें अन्यथा लाभ किसी अन्य को मिल सकता है। नए कार्य का विस्तार आज मध्यान के बाद करना शुभ रहेगा इसके लिये आवश्यक सहयोग थोड़े से प्रयास के बाद मिल जायेगा। पूर्व में किसी की सहायता करने के लिये आज समाज एवं कुटुंब में मान-सम्मान बढेगा। हड्डी अथवा जोड़ो की तकलीफ हो सकती है सतर्क रहें। शेयर सट्टे से भी आकस्मिक लाभ की सम्भवना है। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 जुलाई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 01:36 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:08 बजे होगा । मूल नक्षत्र अपरान्ह 04:21 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:09 से 03:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन मिश्र फलदायी है । अस्वस्थता एवं व्यग्रता रहेगी । शारीरिक थकान और आलस्य एवं मन अशांत होगा । थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं । व्यवहार में न्यायपूर्णता लाए । निर्धारित कार्य के लिए प्रयासरत रहें ।
वृषभ :~ आप आज कोई भी नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक व्याकुलता रहेगी । ऑफिस में अधिक कार्यभार से थकान होगी ।
मिथुन :~ आज आप का दिन आनंद – प्रमोद तथा भोग – विलास में बीतेगा । नए वस्त्रों की खरीदी होगी । भोजन में मीठा मिल सकता है । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी , सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी । उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी ।
कर्क :~ आज आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा । घर में शांति तथा आनंद का माहौल रहेगा । जो भी कार्य करेंगे उसमें यश मिलेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा । सहकर्मियों से लाभ होगा । स्त्री मित्रों की भेंट से प्रसन्नता रहेगी । शत्रुओं पर विजय होगी ।
सिंह :~ आपका आज का दिन आनंद से बीतेगा । अधिक कल्पनाशील बनेंगे । साहित्य – सृजन के तहत काव्य रचना कि प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए बहुत अच्छा है । मित्रो से मिलन होगा , स्त्री मित्रों से लाभ होगा । परोपकार का कार्य हो सकता है ।
कन्या :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थ्य रहेंगे । कई परेशानियों से मन व्याकुल रहेगा । स्फूर्ति का अभाव होगा । स्वजनों से अनबन रहेगी । जमीन , मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखे । बाहर अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखे । धन नाहक खर्च होगा ।
तुला :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक होगा । बंधुओं से अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ परिवार की चर्चा होगी । धन लाभ होगा । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । व्यावहारिक प्रसंग से यात्रा कर सकते हैं । नए कार्यो के लिए शुभ दिन है । शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य रहेंगें । दिन भाग्यवृद्घि का है।
वृश्चिक :~ आपके लिए आज साधारण लाभ का दिन है । व्यर्थ खर्च पर रोक लगाए । परिवारिक झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखे । परिवार की गलतफहमी को दूर करे । शारीरिक परेशानी से मन में ग्लानि रहेगी । नकारात्मक विचार न रखें ।
धनु :~ आप आज धार्मिक प्रवास करेंगे । निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी , जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । परिवार में मांगलिक प्रसंग होंगे । स्वजनो की मुलाकात से प्रसन्नचित्त रहेंगे । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो के कार्यों मे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा । कोर्ट – कचहरी से संबंधित कार्य होंगे । व्यवसाय में विध्न होंगे । स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी ।अकस्मात और आपरेशन से बचे । परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा होगी ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । व्यवसाय में लाभदायक है । मित्रों से भेंट होने से मन आनंदित रहेगा । उनके साथ प्रवास भी हो सकता है । कार्य शुभारंभ लाभदायी रहेगा । विवाह इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित आयोजन हो सकेगा ।
मीन :~ आपका आज का दिन बहुत शुभ फलदायक होगा । कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रसन्नता रहेगी । व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी । पिता तथा बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी । सरकार से लाभ होगा । मान – सम्मान तथा पदोन्नति होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।