
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों पोर्नोग्राफी वीडियो केस को लेकर सुर्खियों में हैं. राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद शिल्पा ने एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया था. वहीं अब पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है. जिसमें उन्होंने एक किताब की एक झलक साझा की, और जेम्स थर्बर के एक उद्धरण पर ध्यान केंद्रित किया है. शिल्पा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

पति की गिरफ्तारी शिल्पा ने किया पहला पोस्ट:-शिल्पा शेट्टी ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है. बता दें कि, शिल्पा ने अभी तक अपने पति की गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं बीती देर रात उन्होंने एक उद्धरण पोस्ट किया जिसमें लिखा है, ‘गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर में आगे बढ़ें, लेकिन जागरूकता में’. इस पोस्ट में आगे लिखा है. ‘हम गुस्से में उन लोगों को देखते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहन किया है. हम इस संभावना के डर से आगे देखते हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं, एक बीमारी का अनुबंध कर सकते हैं, या किसी प्रियजन की मृत्यु को सहना. हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है, अभी – उत्सुकता से नहीं देख रहा है कि क्या रहा है या क्या हो सकता है, लेकिन पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है’.
शिल्पा शेट्टी ने नहीं दिया है कोई बयान:-शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट से ये तो जाहिर होरा है कि, वो काफी परेशान हैं और इस परिस्थिति में अपने पति को हिम्मत देने की कोशिश कर रही हैं. बता दें, इस मामलें में राज कुंद्रा सहित अन्य 11 लोगों को अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ऐप पर दिखने के आरोप में कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने बताया है कि, पुलिस को अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी की कोई सक्रिय भूमिका नहीं मिली है. साथ ही उन्होंने कहा कि, राज कुंद्रा ने भी पूछताछ के दौरान सभी आरोपों से इनकार किया है.