
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें हर दिन कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही हैं। जैसे – जैसे मुबंई पुलिस इस पोर्नोग्राफी केस की तह तक पहुंच रही है, ठीक उसी तरह परत दर परत केस खुलता जा रहा है और एक नया रहस्य सामने आकर सनसनी मचा दे रहा है। इसी बीच इस केस में आरोपी गहना वशिष्ठ ने ये दावा किया है कि राज कुंद्रा एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे थे और इसके एक फिल्म वह अपनी साली यानी शिल्पा शेट्टी की बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे।
गहना वशिष्ठ इस केस में जेल जा चुकी हैं. वह इन दिनों बेल पर बाहर हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस गहना ने दावा किया है कि राज कुंद्रा एक फिल्म में अपनी साली यानी शमिता शेट्टी को कास्ट करने वाले थे.
उन्होंने दावा किया कि मेरे गिरफ्तार होने के कुछ ही दिन पहले मैं राज के ऑफिस गई थीं. वहां मुझे पता चला कि वो बॉलीफेम नाम से एक ऐप लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वे रियलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो और नॉन बोल्ड फिल्मों को ऐप दिखाने की प्लानिंग बना रहे थे. हमने कुछ स्क्रिप्ट पर भी चर्चा की और एक स्क्रिप्ट में शमिता शेट्टी को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे.’
गहना ने कहा कि इसके अलावा सई ताम्हणकर और दूसरे कुछ एक्टर्स को कास्ट करने के बारे में सोचा था. उन्होंने कहा कि मैं इन फिल्मों के डायरेक्ट वाली थी. इसके लिए शमिता शेट्टी भी तैयार हो गई थीं. शमिता ने उमेश कामत को इसके बारे में बताया था
एक्ट्रेस ने कहा कि हालांकि वह इस मामले में वह शमिता शेट्टी से कभी नहीं मिलीं. उन्हें फिल्म के लिए ‘शमिता शेट्टी की फीस या शर्तों क्या थीं’ इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.