मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का फूटा गुस्सा, बोलीं- नॉर्थ ईस्ट से कोई मेडल जीते तो ‘देश की बेटी’ वरना…

एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर  के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी निजी जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं. फैंस के बीच उनके वर्कआउट वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं. वे मिलिंद के साथ लंबी-लंबी यात्राओं पर जाती हैं, जिसकी जानकारी फैंस को समय-समय पर देती रहती हैं. लेकिन, इसी बीच अब  अंकिता कोंवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसे लेकर वे खास चर्चाओं में आ गईं हैं.

अंकिता ने यूं कसा तंज
याद दिलाते चलें कि मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है, लोगों के बधाई देने के सिलसिले के चलते अब अंकिता ने भी पोस्ट साझा किया है. यूजर्स उनकी पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अंकिता लिखती हैं कि ‘अगर आप नार्थ ईस्ट से हैं तो आप तभी भारतीय हो सकते हैं जब आप देश के लिए मेडल जीतें. नहीं तो आपको चिंकी, चाइनीज या नेपाली या अभी हाल ही में आया नया एडिशन कोरोना से के नाम से पुकारा जाता है. भारत में सिर्फ जातीवाद ही नहीं है बल्कि नस्लवाद भी है. यह मैं अपने एक्सपीरियंस से बता रही हूं.’

मेडल जीतने पर देश की बेटी वरना
अब आपको बता दें कि अंकिता ने आखिर ऐसा क्यों कहा. दरअसल अंकिता नार्थ ईस्ट से हैं और मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू भी नार्थ ईस्ट से हैं. अंकिता ने आपबीती साझा करते हुए अपने मन में दबी इस बात को सोशल मीडिया पर सभी के सामने रखा है. नॉर्थ ईस्ट के लोगों को अलग-अलग नाम से संबोधित करते हैं, लेकिन जैसे ही नार्थ ईस्ट की बच्ची नाम रौशन करे तो ‘देश की बेटी’ कहलाती है. अंकिता ने इस पोस्ट के माध्यम से सीधा-सीधा तंज कसा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *