
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेलबॉटम का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया। विमान अपहरण की सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय के अलावा लारा दत्ता , वाणी कपूर और हुमा कुरैशी लीड रोल में है। रिलीज हुए इस ट्रेलर में इन सभी की पहली झलक देखी जा चुकी हैं। दर्शकों को ट्रेलर पसंद आया। लेकिन ट्रेलर में लारा दत्ता के ट्रांसफॉरमेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। ट्रेलर में लारा को पहचान पाना मुश्किल हो गया।

लारा दत्ता के लुक को देखकर हैरान हुए फैंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लारा दत्ता की तस्वीर लोगों को हैरान कर रही है. एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके इस लुक को देख हैरान हैं. दरअसल लारा का फिल्म का लुक दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से प्रेरित लग रहा है. एक्ट्रेस की इस किरदार के लिए की गई मेहनत साफ दिखाई दे रही है. उनके लुक के साथ ही लोग मेकअप आर्टिस्ट की कला की भी सराहना कर रहे हैं. फिलहाल तो लारा के लुक को देख यूजर्स का ट्वीटर पर ट्वीट करने का सिलसिला जारी हो चुका है. एक्ट्रेस के इस नए लुक के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक है. फिल्म के रिलीज से पहले किरदारों का लुक वायरल होना लोगों को फिल्म देखने के लिए और उत्साहित कर रहा है.

2D के साथ 3D में भी रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म को रिलीज करने की लंबे समय से तैयार चल रही थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट तो आगे बढ़ा दिया गया था. वहीं अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी. इस फिल्म में अक्षय अंडरकवर अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को अब 2D के साथ ही अब 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा आडवाणी और निखिल आडवाणी द्वारा प्रोड्यूस की गई है.
