
दतिया
ग्राउंड जीरो पर गृह मंत्री,
डॉ नरोत्तम मिश्रा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा,
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज एक दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे थे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया साथ ही नाव में बैठकर गांव में जाकर रेस्क्यू का जायजा लिया .
दतिया के वह गांव जो पूरी तरह से पानी मे डूब चुके हैं और लोग छतों का सहारा लेकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं ऐसे क्षेत्रों में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा आज नाव के सहारे से पहुंचे थे जिनमें ग्राम कोटरा में पहुंचने पर छत पर बैठे लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए से बाहर निकाला और खुद भी हेलीकॉप्टर से ही गांव से बाहर आए इसके बाद डॉ मिश्रा हिनोतिया गांव पहुंचे जहां उन्होंने गांव वालों के साथ बातचीत की और कहा कि इस प्रकार इस विकराल परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब का दुख समझती है ऐसे समय में कोई कांग्रेस का नेता किसी के नहीं जाता
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम कोटरा में लोगों को सकुशल बाहर निकलवा कर गृहमंत्री खुद हेलीकॉप्टर के जरिए से बाहर निकले और अन्य गांव का किया दौरा गृहमंत्री लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं और खासतौर से दतिया के बाढ़ प्रभावित गांव में निरीक्षण कर रहे हैं