मेट्रो ट्रैक पर गिर गया व्हीलचेयर पर बैठा शख्स, उठने की कर रहा था कोशिश, तभी सामने से आ रही थी मेट्रो और फिर – देखें Shocking Video

रेलवे ट्रैक सबसे ज्यादा असुरक्षित जगहों में से एक होती है. यहां आए दिन इंसान की जरा सी लापरवाही उसकी जान ले लेती है. यही वजह भी है कि रेल ट्रैक पर अक्सर दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा शख्स प्लैटफॉर्म पर मेट्रो का इंतजार कर रहा था. लेकिन वो अचानक से मेट्रो ट्रैक पर गिर जाता है.जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उसे देखा तो सभी से बचाने के लिए दौड़ पड़े. लोग कोशिश कर ही रहे थे कि सामने से मेट्रो आ गई और फिर आगे जो हुआ वो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो न्यूयॉर्क का है. इस वीडियो को @SubwayCreatures नाम के यूजर पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स व्हीलचेयर समेत मेट्रो ट्रैक पर गिर गया है. उसे पर लाने के लिए एक और शख्स नीचे उतरता है. तभी वहां खड़ी एक महिला देखती है कि सामने से मेट्रो आने वाली है और तभी जल्दी से एक दो लोग और मिलकर उस शख्स को अपनी ओर प्लेटफॉर्म पर ऊपर खींच लेते हैं और उसकी जान बच जाती है. आप देखिए वीडियो में दिखाया गया है कि सामने से मेट्रो भी आ रही है.

देखें Video:

 

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यूनियन स्क्वायर में आज दोपहर व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति किसी तरह मेट्रो की पटरियों पर गिर गया. सौभाग्य से, एक अच्छा शख्स नीचे कूद गया और ट्रेन के स्टेशन पर आने से लगभग 10 सेकंड पहले उस आदमी को बचा लिया. मदद करने के लिए नीचे कूदने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसके लिए खूब तारीफ! #SubwayCreatures.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग बचाने वाले शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. और वीडियो पर अपने ढेरों रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मेरा शहर बड़े दिल वालों से भरा है. दूसरे ने लिखा, ऐसे अच्छे लोगों पर भगवान की कृपा बनी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *