महिला हॉकी प्लेयर के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, तो देखकर पसीजा लोगों का दिल – देखें Photos

भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास बनाने से जरूर चूक गई, लेकिन यह पहली बार है जब देश की बेटियां ओलिंपिक सेमीफाइनल तक पहुंची. यकीनन टीम ने शानदार खेल दिखाया और अपने मजबूत हौसले की बदौलत अंतराष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश का नाम रोशन किया. आज पूरा देश इन लड़कियों के जज्बे को सलाम ठोक रहा है. लेकिन, जब लोगों ने सोशल मीडिया पर हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे  के घर की तस्वीरें देखी तो वो भावुक हो गए.

महिला हॉकी प्लेयर के घर की ये तस्वीरें  न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फोटो के साथ लिखा है. झारखंड के सिमडेगा जिले के बड़कीचापर गांव में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के आवास का दृश्य. टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जो #TokyoOlympics में कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन से लड़ीं.

सोशल मीडिया पर जब यूजर्स ने सलीमा टेटे के घर की ये तस्वीरें देखीं तो वो हैरान रह गए. और कहने लगे की देश को सम्मान दिलाने वाले प्लेयर के घर की ऐसी हालत कैसे हो सकती हैं. एक यूजर ने तो पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- सर, देखो सर , देखो ओलम्पिक में देश का मान बढ़ाने वाली लडकी का महल. ऐसे ही कई यूजर्स ने महिला हॉकी प्लेयर की ऐसी हालत देख अत्यंत दुख जताया है.

बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में खेले जा रहे कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से चूक गई है. ब्रिटेन ने भारतीय शेरनियों को 4-3 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है. मैच में हारने के कारण टीम की खिलाड़ियां फूट-फूटकर रोने लगीं. उनकी आंखों में आंसू देखकर पूरा हिन्दुस्तान रोने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *