
जब ‘धूम’ फिल्म आई थी तो हर कोई सोचता था यार ऐसी बाइक हो जो आग निकाले और जॉन अब्राहम के माफिक बाल हों और सड़क पर तेजी से दौड़ती ही चली जाए। बाइक तो नहीं लेकिन एक जनाब ने वैसी आग निकालने वाली कार जरूर बना दी है। हॉलीवुड फिल्मों में आपने काफी शानदार कारें देखी होंगी। रूस के एक कार मैकेनिक ने अपनी गाड़ी को मॉडिफाई किया और उसने अपनी कार को फायर कार बना दिया। यानी कि अब उसकी कार में से आग निकलती है। इस गाड़ी का नाम मैकेनिक ने फायर कार दिया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखते ही यूजर्स इसे सुपर-डुपर कार बता रहे हैं.
इस वीडियो में आप देख रहे होंगे कि एक कार से आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. दरअसल, इस शख्स ने कार की हेडलाइट पर flamethrower nozzles लगाए हैं, जिसके कारण कार में से आग की लपटें निकल रही है. ये नजारा वाकई में हैरतअंगेज़ है. हर कोई इस देखने के बाद रोमांचित हो रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही तहलका मचा दे रहा है.
इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है. जानकारी के मुताबिक,रूस के रहने वाले Vahan Mikaelyan नाम के पास VAZ-2106 Zhiguli कार थी. उन्होंने ने ही इसे मॉडिफाई किया है. इस कार को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.लोग इसे सुपर कार कह रहे हैं, तो कुछ लोग ड्रैगन कार भी कह रहे हैं. ये कार 20 फीट की दूरी तक आग उगलती है. एक और बात ध्यान देने वाली है कि इसे एक एक्सपर्ट मैकेनिक ने बनाया है, कृप्या आप घर में प्रयोग न करें.