The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने शो के नए सेट की शेयर की फोटो, फैन्स से पूछा- कैसा लगा नया सेट…देखें Photos

सोनी चैनल का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा’ दोबारा दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है। लंबे समय से फैंस इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब कपिल शर्मा  अपनी टीम के साथ लोगों को हंसाने आ रहे हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रीमियर 21 अगस्त को होगा। इस बीच शर्मा ने नए सेट की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपिल फोटोज पोस्ट करते हुए अपने चाहने वालों से पूछा कि ये नया सेट कैसा लगा।

कपिल शर्मा  ने शो के सेट की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि, ‘द कपिल शर्मा शो’  का सेट चारों तरफ से दिखाई दे रहा है. फोटो के साथ कपिल ने कैप्शन में लिखा है ‘नया सेट कैसा लगा दोस्तों?’ शो का सेट बहुत ही शानदार और जबरदस्त लग रहा है. फैन्स को भी उनका ये नया सेट खूब पसंद आया है. साथ ही फैन्स उन्हीं की तरह मजाकिया अंदाज में सेट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’, तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘5 स्टार होटल से कम नहीं है’.

बता दें, इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रसारण बंद हो गया था. इसकी शुरुआत दिसंबर, 2018 में हुई थी. खबर आई थी कि यह शो इसलिए ऑफ एयर हुआ था, क्योंकि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे. अब ये शो एक नया रूप और मनोरंजन लेकर एक बार फिट दर्शकों के लिए हाजिर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *