अभिषेक बच्चन ने इतने करोड़ रुपये में बेचा अपना अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

रिफ्यूजी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक बच्चन अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अभिषेक की तुलना हमेशा उनके पिता अमिताभ बच्चन से की गई है. हालांकि अभिषेक अभी अपने काम को नहीं घर को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ सेलेब्स नए नए घर खरीद रहे हैं तो वहीं अभिषेक बच्चन ने अपना एक घर बेच दिया है.

बॉलिवुड सितारों की अक्सर घर खरदीने की खबर आती ही रहती हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी ने एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। अब खबर आ रही है कि ऐक्टर अभिषेक बच्चन  ने मुंबई में अपने लग्जरी अपार्टमेंट  को बेच दिया है।

करोड़ों में बेचा घर:-खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन ने अपने एक पुराने अपार्टमेंट को 45.75 करोड़ रुपये में बेचा है. दरअसल अभिषेक और उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस अपार्टमेंट में नहीं रहता था. एक्टर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में बच्चन परिवार के घर जलसा में ही रहते हैं.

वहीं, हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन का यह घर ओबेरॉय 360 में 37वें फ्लोर पर था. इतना ही नहीं इस घर को 2014 में अभिषेक बच्चन ने 41 करोड़ रुपये में खरीदा था. खास बात ये है कि इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं. लेकिन अब अभिषेक ने इस घर को क्यों बेचा है किसी को अभी नहीं पता है, हालांकि फैंस भी इस बात को जानकर थोड़ा सा हैरान भी हैं.आपको बता दें कि इसी साल मई में अमिताभ बच्चन ने एक ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा था. प्रॉपर्टी वेबसाइट Zapkey.com की रिपोर्ट के अनुसार अंधेरी में खरीदे गए इस घर की कीमत 31 करोड़ बताई गई है.

अभिषेक का काम:-वहीं, अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे. स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन की काफी तारीफ भी हुई थी. अब अभिषेक बच्चन फिल्म ‘दसवी’ में निमरत कौर और फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ में चित्रांगदा सेन के साथ दिखाई देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *