आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास……………………………श्रावण
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………..अष्टमी
प्रातः 07.45 पर्यंत पश्चात नवमी
सूर्योदय…………प्रातः 06.04.35 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.58.54 पर
सूर्य राशि…………………………कर्क
चन्द्र राशि………………………वृश्चिक
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………अनुराधा
रात्रि 02.55 पर्यंत पश्चात ज्येष्ठा
योग………………………………..इंद्र
रात्रि 02.46 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………………बव
प्रातः 07.45 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………………..वर्षा
दिन……………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.56 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.43 से 09.19 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
03:36:43 05:57:09
सिंह
05:57:09 08:15:05
कन्या
08:15:05 10:31:45
तुला
10:31:45 12:51:38
वृश्चिक
12:51:38 15:10:35
धनु
15:10:35 17:14:56
मकर
17:14:56 18:57:32
कुम्भ
18:57:32 20:25:14
मीन
20:25:14 21:50:25
मेष
21:50:25 23:25:53
वृषभ
23:25:53 25:21:44
मिथुन
25:21:44 27:36:43
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..3
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.06 से 07.42 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.54 तक शुभ
दोप. 02.05 से 03.41 तक चंचल
अप. 03.41 से 05.17 तक लाभ
सायं 05.17 से 06.53 तक अमृत
सायं 06.53 से 08.17 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ अमित्रजिते नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः ।
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः ॥
अर्थात :-
(क्षर और अक्षर) इन दोनों से उत्तम पुरुष अन्य हि है, जो तीनों लोक में प्रवेश कर सब का धारण-पोषण करता है; और जो अविनाशी, परमेश्वर या परमात्मा ऐसे नामों से जाना जाता है ।
? आरोग्यं :-
दांतों का पीलापन – ऐसे करें दूर –
नींबू
-नींबू का रस निकालकर उसमें थोड़ा पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। यह उपाय रोज करने से दांतों का पीलापन चला जाता है और सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।
-नींबू के रस में थोड़ा नमक मिला लें। फिर उससे दांतों की मालिश करें और थोड़े समय के लिए छोड़ दें। फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें।
-एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर नीम के दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें। इससे दांतों का पीलापन खत्म हो जाएगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्ययों में कमी करना चाहिए।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 16 अगस्त 2021 सोमवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 07:47 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:54 बजे होगा । अनुराधा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:51 बजे तक रहेगा पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:41 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक है । वाणी और व्यवहार में संयम रखने के साथ रागद्वेष से दूर रहे । हित शत्रुओं से बचे । प्रवास टाले । प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ आ सकती हैं । नए कार्य का प्रारंभ न करें । आध्यात्मिक सिद्घियों के प्राप्त होने के योग हैं ।
          वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक स्वस्थ रहेगें । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । परिवार तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा । सामाजिक जीवन में सफलता और यश मिलेगा । विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिल सकते है ।आकस्मिक लाभ होगा ।
          मिथुन :~ आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । सुखमय प्रसंग बनेंगे । खर्च होगा , लेकिन वह निरर्थक नही होगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों से भेंट होगी । रुके हुए काम संपन्न होंगे । क्रोध अधिक रहेगा । व्यर्थ उग्रता टाले , नहीं तो कार्य बिगड सकते है ।
          कर्क :~ आज आप थोडी सावधानी रखे । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है । नए कार्य के प्रारंभ नही करे । मानसिक अशांति और उद्वेग रहेगा । खिन्नता रहेगी । पेट दर्द , विशेषकर मंदाग्नि , अजीर्ण जैसी व्याधियों से परेशान रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा ।
          सिंह :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक नहीं है । घर में वाद – विवाद होगा । परिवारिक घटना से दिल को तकलीफ होगी । आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । मन कुछ अधिक व्यग्र रहेगा । नकारात्मक विचार परेशान करेगें । माता का स्वास्थ्य बिगडेगा । निद्रा नही आएगी ।
          कन्या :~ आज आप किसी भी कार्य में बिना सोचे – समझे हिस्सा न ले । साथियों के साथ समय बीतेगा । भावनात्मक सम्बंधों से नरम हो जाएंगें । मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों का सामना कर पाएँगे । गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी ।
          तुला :~ आज आपका मन दुविधाओं में रहेगा । आनिर्णय की स्थिति मे नए कार्यों का प्रारंभ नही करे । सम्बंधों में औपचारिकता रखे , नहीं तो मनमुटाव हो सकता है । व्यवहार में जिद्दीपन छोडे । प्रवास न करे । आर्थिक लाभ होगा । परिवारिक वाद – विवाद में न पडे ।
          वृश्चिक :~ आपका आज का दिन साधारण बीतेगा । तन – मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद मिलेगा । परिवारजनों के साथ आनंद – उल्लास में समय बितेगा । मित्रों , स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा । प्रियजनों से भेंट सफल रहेगी । शुभ समाचार मिलेगा । आनंददायक प्रवास हो सकता है ।
          धनु :~ आपका आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चले । परिवारिक मनमुटाव रहेगा । स्वभाव में उग्रता तथा आवेश से किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे । वाणी एवं बर्ताव में संयम रखे । दुर्घटना से संभले । कुछ अधिक व्यय होगा । कोर्ट – कचहरी में सावधान रहे ।
          मकर :~ आज आपके पारिवारिक मनमुटाव हो सकते है । स्वभाव में उग्रता तथा आवेश से किसी से विवाद न हो इसका विशेष ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड सकता है । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखे । दुर्घटना से बचे । अधिक व्यय होगा । कोर्ट – कचहरी में सावधान रहे । व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है ।
          कुंभ :~ आज आप का दिन सानुकूल है । हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे जिससे प्रसन्नता रहेंगी । ऑफिस एवं व्यवसाय मे अनुकूल परिस्थिति रहेगी एवं बडी सफलता मिल सकती है । उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे – बुजुर्गों के आशीर्वाद साथ रहेंगे , जिससे मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे ।
          मीन :~ आज व्याकुलता एवं अशांति के साथ आपका दिन आरंभ होगा । शारीरिक थकान होगी । उच्च अधिकारीयों से संभलकर कार्य करे । संतान चिंता सताएगी । व्यर्थ ही खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । पेट सम्बंधित व्याधि रहेगी। भाग्य प्रतिकूल रहेगा ।( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्रीकृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *